पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब देने वाले BSF के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में घायल बीएसफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए हैं।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में घायल बीएसफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमें सुशील कुमार को गोली लगी थी।
जम्मू के अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
मालूम हो कि हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके के रहने वाले थे और फायरिंग के दौरान उन्हें सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। उनका आज पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद उन्हें आखिरी सलामी दी जाएगी।
आपको बता दें कि बीती रात से जम्मू के आरएस पुरा, पुलवामा, पर्गवाल और अखनूर सेक्टर में 20 से ज्यादा बीएसफ पोस्ट और गांवों में फायरिंग हो रही है, जिसका मुंह तोड़ जवाब हमारे देश के जवान दे रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications