बस्सी और केजरीवाल में ठनी, दर्ज हो सकती है एफआईआर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के बीच की तकरार अब खुलकर सामने आ गयी है। अपने उपर लगे आरोपों से आहत बस्सी ने कहा कि बेइमानों को बेइमानी के कब्रस्तान में लेकर जाउंगा।

दरअसल आप सरकार ने नेता ने बीएस बस्सी उनके भाई पर दिल्ली के रोहिणी इलाके में गलत तरीके से को-ऑपरेटिव सोसाइटी में फ्लैट खरीदने का आरोप लगा है। जिसके बाद बस्सी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
बस्सी ने कहा कि जब आप सरकार को मेरे भीतर कोई कमी नहीं मिली और मेरे उपर बेइमानी के आरोप नहीं लगा पाये तो इन लोगों ने मेरे उपर झूठे आरोप लगाने शुरु कर दिये। उन्होने कहा कि मेरी कानून संपत्ति पर उंगली उठाने वालों को मैं बेनकाब करुंगा।
माना जा रहा है कि बस्सी आप सरकार बस्सी के खिलाफ कानून लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। दिल्ली सरकार बस्सी के खिलाफ गलत तरीके से फ्लैट खरीदने और अवैध निर्माण का मामला दर्ज कराने की तैयारी में है जिसके बाद दिल्ली सरकार और बस्सी में ठन गयी है।












Click it and Unblock the Notifications