BRS विधायक हनुमंत राव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
भारतीय राष्ट्र समिति के शीर्ष नेतृत्व के साथ टकराव के बाद मलकगिरी से पार्टी के विधायक मैनमपल्ली हनुमंत राव ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल हनुमंत राव के बेटे को टिकट नहीं मिल पाने से वह नाराज नहीं थे, जिसकी वजह से राव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल हनुमंत राव दो सीटों की मांग कर रहे थे। वह दो विधानसभा टिकटों की मांग कर रहे थे। एक टिकट वह खुद के लिए और दूसरा टिकट वह अपने बेटे के लिए मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

यही नहीं बीआरएस से इस्तीफा देने के बाद हनुमंत राव ने कहा कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर जानकारी देंगे। दरअसल इस साल के अंत में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से पार्टी के भीतर यह टकराव सामने आया है, देखने वाली बात है कि क्या उसका चुनाव में असर देखने को मिलता है।
रिपोर्ट की मानें तो हनुमंत राव की बीआरएस के शीर्ष नेतृत्व से बन नहीं रही थी, खासतौर पर स्वास्थ्य और वित्त मंत्री टी हरीष राव के साथ उनकी अनबन चल रही है। पार्टी के चीफ केसीआर ने सीटों का ऐलान किया, जिसमे टी हरीष राव का कद बढ़ा है, जिससे हनुमंत राव खुश नजर नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications