'ये फैब्रिकेटेड केस है, सुबह 3 बजे जबरन लगाया गया इंजेक्शन', गिरफ्तारी पर पहली बार बोलीं के. कविता
K Kavitha: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के.कविता को गिरफ्तार कर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया है। कोर्ट में पेश होने से पहले कविता ने अपनी गिरफ्तारी को 'अवैध' कहा है।
पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर (KCR) की बेटी कविता ने कहा है कि, "यह एक अवैध गिरफ्तारी है, इसके खिलाफ लड़ूंगी।" उन्होंने ये भी कहा कि, ये एक फैब्रिकेटेड केस है, जो मुझे फंसाने के लिए गढ़ा गया है।'' ईडी ने कोर्ट में कविता की 10 दिन की हिरासत मांगी है।

के कविता ने कोर्ट में पेश होने पर भी अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। कविता ने कहा है कि, उनका स्वास्थ्य भी सही नहीं रहता है। कविता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने कोर्ट में कहा कि, कल से ही कविता का बीपी हाई है और उनका हार्ट रेट भी नॉर्मल नहीं है। उन्होंने कहा कि कविता को जबरन सुबह 3 बजे तक इंजेक्शन लगाया गया है।
कविता के वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि, 'यह गिरफ्तारी सत्ता का खुला दुरुपयोग है। उन्होंने स्पष्ट रूप से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है, जिसने कविता को सुरक्षा दी थी।'












Click it and Unblock the Notifications