लोकसभा चुनाव में BRS को जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद, केटी रामाराव ने कही बड़ी बात

तेलंगाना बीआरएस अध्यक्ष केटी रामाराव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी आशावान हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी की सरकार सत्ता में थी तो हमारी सरकार ने प्रशासन पर काफी ध्यान दिया था। अब समय है कि पार्टी के कामकाज पर पूरा ध्यान दिया जाए।

पार्टी की समीक्षा बैठक के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जो भी नुकसान हुआ है उसकी समीक्षा की जाएगी और पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। हम विधानसभा चुनाव के नतीजों को पीछे छोड़ेंगे और लोकसभा चुनाव पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

KCR

केटी रामाराव ने कहा कि आंध्र में रहते समय तेलंगाना क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना को पिछले 10 साल में फिर से बनाने का काम किया है। केसीआर ने ग्रामीण तेलंगाना के विकास पर सबसे अधिक ध्यान दिया। यही वजह है कि उन्होंने पार्टी के विकास पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने वारंगल में 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इस बार भी हम यहां पर जीत दर्ज करेंगे। वारंगल से एक बार फिर से बीआरएस उम्मीदवार की ही जीत होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामाराव ने कहा कि बीआरएस कांग्रेस पार्टी को 100 दिन का समय देना चाहती है ताकि वह अपने वादों को पूरा कर सके। प्रदेश में कांग्रेस की एक महीने की सरकार की ही लोग अभी से आलोचना करने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+