मिल गया उस्ताद अमजद अली खान का सरोद

उस्ताद को उनका सरोद ब्रिटिश एयरवेज ने मंगलवार को डिलीवर किया।
उस्ताद अमजद अली खान ने फेसबुक पर लिखा कि मेरा सरोद मुझे वापस मिल गया है और मैं बहुत खुश हूं। साथ ही ब्रिटिश एयरवेज का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी धरोहर मुझ तक पहुंचा दी है।

Post by Amjad Ali Khan.

सोमवार को खबर आई थी कि उस्ताद अमजद अली खान का सरोद उस समय गायब हो गया जब वह ब्रिटिश एयरवेज से ब्रिटेन से भारत आ रहे थे। वह इस सरोद का प्रयोग पिछले 45 वर्षों से कर रहे थे।
अमजद अली खान ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए इस बारे में जानकारी दी। अपनी ट्वीट में उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज पर निशाना साधा था।
उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें किसी भी तरह का हर्जाना नहीं चाहिए लेकिन उन्हें अपना सरोद वापस चाहिए।
वहीं ब्रिटिश एयरवेज की ओर से अमजद अली खान को भरोसा दिलाया गया था कि उनका सरोद अगली फ्लाइट से दिल्ली पहुंच जाएगा।
एयरलाइन के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक इस प्रक्रिया में सामान्य से ज्यादा समय लग गया है और हम यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।

Click it and Unblock the Notifications