तेवतिया पर हमले का क्या है महिला कांस्टेबल से कनेक्शन?
गाजियाबाद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले और बेजीपी नेता बृजपाल तेवतिया पर गुरुवार की देर रात गाजियाबाद के मुरानगर में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

असलहों से लैस हमलावरों ने करीब 100 राउंड फायरिंग की जिसमें तेवतिया की गाड़ी छलनी हो गई। बुरी तरह से जख्मी तेवतिया का इलाज नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कौन है ये महिला कांस्टेबल?
एसएसपी गाजियाबाद ने देर रात करीब 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी कि 2003 में कविनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर राकेश हसनपुरिया एनकाउंटर में मारा गया था।
इस फायरिंग में घायल इंदरपाल पर मुखबिरी का शक था। ऐसा इसलिए क्योंकि बृजपाल और हसनपुरिया में पुरानी रंजिश थी। कांस्टेबल सुनीता राकेश की पत्नी है। पुलिस अब इस मामले को उसी एनकाउंटर से जोड़ कर देख रही है।
कौन हैं बृजपाल तेवतिया?
- बृजपाल तेवतिया जाट नेता हैं।
- उन्हें राजनाथ सिंह का करीबी कहा जाता है।
- साल 2012 में बीजेपी ने बृजपाल तेवतिया को मुरादनगर से लड़ाया था।
- वो 5 हजार वोटों से हार गए थे।
तेवतिया को थी हमले की आशंका
- तेवतिया को पहले से हमले की आशंका थी।
- वो आधा दर्जन गनर लेकर चलते थे।
- जब हमला हुआ तो गनर भी कुछ नहीं कर सके।
किले में तब्दील गाजियाबाद
बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर हमले के बाद बीजेपी शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर सकती है। जिसके मद्देनजर जिले में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मुरादनगर में 3 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है जबकि कविनगर समेत अन्य थानों में 6 कम्पनी PAC लगाई गई है। जिले में 700 सब इंस्पेक्टरों को भी तैनात किया गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मेरठ के डिप्टी SP की भी ड्यूटी लगी है।












Click it and Unblock the Notifications