UPSC में टॉपर, 21 साल रहे IAS, राहुल गांधी थे क्लासमेट, जानें हिसार के MP बृजेंद्र सिंह की कुल संपत्ति

Brijendra Singh Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको हरियाणा हिसार के लोकसभा सासंद बृजेंद्र सिंह की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बृजेंद्र सिंह ने 10 मार्च 2024 को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।''

Brijendra Singh net worth

Who is Brijendra Singh: कौन हैं बृजेंद्र सिंह

  • बृजेंद्र सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हरियाणा में हुआ था। ये हरियाणा के जींद जिले में उचाना के पास दुमरखान कलां के रहने वाले हैं। बृजेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं।
  • बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्रि सिंह एक राजनेता हैं। बीरेंद्रि सिंह पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे हैं। बृजेंद्र सिंह की मां प्रेमलता सिंह हरियाणा में विधान सभा की सदस्य रह चुकी हैं।
  • बृजेंद्र सिंह ने आईएएस (IAS) की नौकरी छोड़कर राजनीति ज्वाइन की थी। बृजेंद्र सिंह आईएएस थे, उन्होंने 21 सालों तक हरियाणा में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम किया है। उन्होंने स्वैच्छित सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति जॉइन की थी।
  • बृजेंद्र सिंह ने साल 1998 के यूपीएससी रिजल्ट में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 9 हासिल की थी। उनके रिजल्ट ने सबको चौंका दिया था।
  • बृजेंद्र सिंह ने 1992 में सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से बीए ऑनर्स के साथ इतिहास से पढ़ाई की है। बृजेंद्र सिंह के साथ इस कॉलेज में राहुल गांधी भी पढ़ाई करते थे। राहुल गांधी और ये दोनों क्लासमेट थे। दोनों की अच्छी दोस्ती थी।
  • बृजेंद्र सिंह ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। बृजेंद्र सिंह ने किंग्स कॉलेज लंदन से सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में एमएससी भी किया है।
  • बृजेंद्र सिंह की पत्नी का नाम जसमीत सिंह है, जो एचडीएफसी बैंक में जॉब करती हैं। इनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम कुदरत सिंह और समरवीर सिंह है।
Brijendra Singh net worth

Brijendra Singh Assets & Liabilities: बृजेंद्र सिंह की संपत्ति

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक बृजेंद्र सिंह की संपत्ति 14 करोड़ रुपये है। उनके ऊपर 2 करोड़ रुपये की देनदारिया हैं।
  • बृजेंद्र सिंह की चल संपत्ति 8.25 करोड़ रुपये है। वहीं अचल संपत्ति 6.39 करोड़ रुपये है।
  • बृजेंद्र सिंह के पास 9 लाख रुपये कैश और अलग-अलग बैंकों में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति हैं।
  • बृजेंद्र सिंह के कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 5 करोड़ 11 लाख रुपये है।
  • बृजेंद्र सिंह के पास एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां 1 लाख से ज्यादा है।
  • बृजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी के पास कुल मिलाकर 12 लाख रुपये की संपत्ति है।
  • बृजेंद्र सिंह के पास हरियाणा में एक आलीशान घर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+