Brij Bhushan Singh POCSO Case: 'कुश्ती के अखाड़े से अदालत तक', पढ़िए बृजभूषण पर लगे आरोपों की पूरी टाइमलाइन
Brij Bhushan Singh Pocso Case : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के पटियाला हाउस की गोमति मनोची अदालत ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह मामला अब लगभग खत्म हो गया है।
हालांकि एक वक्त में देश की राजनीति और खेल जगत में उस समय हलचल मच गई जब बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे।

न केवल आरोपों ने सरकार को घेरा, बल्कि कुश्ती खिलाड़ियों ने भी भाजपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जंतर-मंतर पर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक, सामाजिक और न्यायिक हलकों में भूचाल ला दिया।
अब, जबकि एक मामले को कोर्ट ने बंद कर दिया है आइए जानते हैं इस मामले की पूरी टाइमलाइन....
- जनवरी 2023 - पहला आरोप
भारत की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। यह पहला सार्वजनिक विरोध था, जिसमें खिलाड़ियों ने खुलेआम कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें टाल दिया गया।
- अप्रैल 2023 - सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहलवान
जब दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, तब पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुँचे। कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं - एक नाबालिग पहलवान की शिकायत पर (पॉक्सो एक्ट के तहत) और दूसरी छह महिला पहलवानों की शिकायत पर।
- 15 जून 2023 - पुलिस की पहली रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि आरोप झूठे थे और इसके समर्थन में सबूत नहीं मिले। पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता के पिता ने स्वीकार किया है कि उन्होंने निजी रंजिश के कारण झूठा आरोप लगाया।
- 1 अगस्त 2023 - अदालत में बड़ा मोड़
नाबालिग पहलवान ने कोर्ट में कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट है और क्लोजर रिपोर्ट का विरोध नहीं करती। अदालत ने बयानों को रिकॉर्ड में लिया, लेकिन सुनवाई अगली तारीखों तक खिंचती रही - कभी वकीलों की हड़ताल, कभी अधिकारियों की अनुपस्थिति।
- 26 मई 2024 - अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
करीब एक साल की अदालती प्रक्रिया के बाद, कोर्ट ने पॉक्सो मामले को बंद करते हुए दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। बृजभूषण शरण सिंह के लिए यह एक राहत का क्षण था, जिसे उन्होंने "सत्य की जीत" बताया।
- 28 अप्रैल 2023 - दूसरा केस: छह महिला पहलवानों की शिकायत
यह मामला अभी भी विचाराधीन है। छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अधिकारी विनोद तोमर पर एक दशक में अलग-अलग मौकों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 15 जून 2023 को लगभग 1000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।
- 10 मई 2024 - आरोप तय (चार्ज फ्रेम)
कोर्ट ने पाँच महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर बृजभूषण के खिलाफ IPC की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना) और 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप तय किए। एक शिकायतकर्ता की याचिका खारिज की गई। वहीं विनोद तोमर पर आपराधिक धमकी (Criminal Intimidation) की धाराएं लगाई गईं।
- 26 जुलाई 2024 - गवाहों के लिए समन
कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाहों को समन भेजने की अनुमति दी। इस समय मुकदमे में गवाह और सबूत पेश किए जा रहे हैं। बृजभूषण इस केस में अगस्त 2023 से जमानत पर हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया और उनकी जमानत याचिका का विरोध भी नहीं किया।
Brij Bhushan Singh Case: राजनीतिक बयानबाजी और विपक्ष पर आरोप
क्लोजर रिपोर्ट के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि यह "पूरा खेल भूपेंद्र हुड्डा ने रचा" और प्रियंका गांधी को गुमराह किया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि "कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब कहाँ हैं?" वहीं, उनके समर्थकों ने केस खत्म होने की खुशी में जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर इसे "सत्य की जीत" कहा।
बृजभूषण शरण सिंह के पॉक्सो केस मामले में क्लोजर रिपोर्ट से राहत जरूर मिली है, लेकिन दूसरा केस अब भी चल रहा है। देखना यह होगा कि इस पर कोर्ट क्या फैसला सुनाएगी। देश की नजर अब राउज एवेन्यू कोर्ट की कार्यवाही पर है, जहां एक नई न्यायिक परीक्षा जारी है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications