VIDEO: ये महिला कौन? जिसका बृजभूषण ने कसकर पकड़ा हाथ! सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Brij Bhushan Singh Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित 'राष्ट्र कथा महोत्सव' के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह भीड़ के बीच एक महिला का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय की है जब उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में नंदिनी निकेतन में भव्य कार्यक्रम चल रहा था।
नंदिनी नगर में चल रहे आठ दिवसीय कथा महोत्सव के अंतिम दिन बृजभूषण से मिलने वालों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी बृजभूषण शरण सिंह के चाहने वालों को दूर हटाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का उनसे मिलने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी उसे अलग कर देती है।

तभी भीड़ में एक महिला पूर्व सांसद के नजदीक आती है, जिसे देखकर वह खुद आगे बढ़ते हैं और उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लेते हैं। इसके बाद वह महिला से बातचीत करते नजर आते हैं और आखिर में उसे आशीर्वाद भी देते है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है कि ये महिला कौन है? लेकिन अभी तक उस महिला की पहचान उजागर नहीं हो सकी है।
उसी मंच पर गिरे बृजभूषण
विवादित वीडियो के अलावा, इसी कार्यक्रम का एक और वीडियो चर्चा में है। 8 जनवरी को अपने 69वें जन्मदिन पर जब बृजभूषण मंच पर मौजूद थे, तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद वह मुस्कुराते हुए खड़े हो गए और कार्यक्रम को जारी रखा।
लंदन से आया 2.5 करोड़ का 'खास तोहफा'
बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके एक समर्थक ने लंदन से बेहद कीमती उपहार भेजा। उन्हें 'अश्व जोहान्सबर्ग' नाम का एक घोड़ा गिफ्ट किया गया है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस घोड़े को विशेष फ्लाइट के जरिए लंदन से भारत लाया गया, जो इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कथा महोत्सव के समापन पर संत रितेश्वर महाराज ने कथा वाचन किया, लेकिन दिन भर की सुर्खियां बृजभूषण के गिरने, महंगे घोड़े और अब इस महिला वाले वायरल वीडियो के इर्द-गिर्द ही सिमटी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications