शादी से पहले लड़की ने रखी शर्त, 'घर में होगा टॉयलेट तभी बनूंगी दुल्हन'
बॉलीवुड फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म में जैसे भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार से टॉयलेट की डिमांड की थी, उसी तरह से बिहार में भी एक लड़की ने अपने होने वाली पति के सामने ये शर्त रखी है।
पटना। बॉलीवुड फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म में जैसे भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार से टॉयलेट की डिमांड की थी, उसी तरह से बिहार में भी एक लड़की ने अपने होने वाली पति के सामने ये शर्त रखी है। बिहार के पूर्णिया जिले में एक दुल्हन ने शादी से पहले दूल्हे के सामने दो शर्तें रखीं। दुल्हन ने कहा कि अगर लड़के के घर में टॉयलेट होगा और वो शादी के कार्ड पर एक खास संदेश छपवाएगा, तभी वो उससे शादी करेगी। दूल्हे की सभी शर्तें मानने के बाद ये रिश्ता पक्का हुआ और अब 19 नवंबर को दोनों की शादी होने जा रही है।

पूर्णिया जिले में मो. कैसर अंसारी और सोनी की शादी आपस में तय हुई। शादी से पहले सोनी ने अपने होने वाले पति के सामन दो शर्तें रखीं, जो उनके लिए काफी अहम थीं। सोनी ने कैसर से पूछा कि क्या उनके घर में टॉयलेट है, जिसपर कैसर ने हां में जवाब दिया। इसके बाद सोनी ने कहा कि उन्हें शादी के कार्ड पर एक खास संदेश छपवाना होगा। ये संदेश सुनकर पहले तो कैसर थोड़े हैरान से रह गए, लेकिन फिर अपनी होने वाली पत्नी की बात मान ली।
ये भी पढ़ें: नीची जाति में शादी करने पर परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, गांव में निकाली शवयात्रा
सोनी ने कैसर से कहा कि शादी के कार्ड पर उन्हें परिवार नियोजन का संदेश छपवाना पड़ेगा। कार्ड पर परिवार नियोजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता का संदेश देना होगा। होने वाली पत्नी की बात मानते हुए कैसर ने ऐसा ही शादी का कार्ड छपवाया। कैसर ने बताया कि उनकी पत्नी लोगों को स्वच्छता और परिवार नियोजन को लेकर जागरुक करना चाहती हैं। वो भी अपनी होने वाली बेगम की बात में पूरा यकीन रखते हैं। वो खुद मानते हैं कि छोटा परिवार होने से घर चलाना आसान होता है।
ये भी पढ़ें: अनोखी है ये कहानी! बचपन में स्टेशन पर छोड़ गए थे मां-बाप, अब अनाथ बच्चों ने रचाई शादी
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications