पहलगाम आतंकी हमले पर BRICS का एक्शन प्लान, आतंकियों के Safe Haven पर कसा शिकंजा, पाकिस्तान के लिए क्या संदेश?
BRICS Pahalgam Attack: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। 11 सदस्य देशों के इस ताकतवर संगठन ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए खूनी आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। 12 सितंबर को जारी साझा बयान में ब्रिक्स देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित सभी आतंकियों और उनकी पनाहगाहों के खिलाफ अब दुनिया भर में सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।
BRICS के 11 देशों ने आतंकवाद को उसके हर रूप में खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई। नेताओं ने साफ कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों और उन्हें मदद देने वालों को कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

आतंकियों को पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई की मांग
BRICS के संयुक्त बयान में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सदस्य देशों ने आतंकवाद से निपटने के लिए साझा प्रयास बढ़ाने की बात कही। इसमें सिर्फ आतंकियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि उनकी सीमा पार आवाजाही, आतंकवाद के लिए धन जुटाने और सुरक्षित ठिकानों पर भी कार्रवाई शामिल है। BRICS ने यह भी दोहराया कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय पहचान से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
BRICS का बयान सिर्फ हमले की निंदा तक सीमित नहीं रहा। सदस्य देशों ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हर व्यक्ति और उन्हें किसी भी तरह का समर्थन देने वालों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।
बयान में कहा गया, "आतंकवाद में शामिल लोगों और उन्हें समर्थन देने वालों को संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जवाबदेह बनाकर न्याय के कटघरे तक पहुंचाना चाहिए।" BRICS देशों ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। साथ ही आतंकवाद से मुकाबले में दोहरे मापदंडों को खारिज किया।
आतंकवाद पर देशों की जिम्मेदारी भी तय
संयुक्त बयान में BRICS नेताओं ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करने की पहली जिम्मेदारी देशों की है। लेकिन इसके साथ यह भी साफ किया गया कि आतंकवाद रोकने की वैश्विक कोशिशें अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में होनी चाहिए।
इसमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय संधियों, मानवाधिकार कानून, शरणार्थी कानून और मानवीय कानून का पालन करने की बात कही गई है। यानी BRICS ने एक तरफ आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया, तो दूसरी तरफ ऐसी कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे का पालन करने पर भी जोर दिया।
अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन में समझौते की मांग
ब्रिक्स देशों ने 'काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप' (CTWG) के कामों की तारीफ की। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर लंबे समय से अटके 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक समझौते' (CCIT) को जल्द से जल्द पास करने की मांग दोहराई। सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने की इच्छा जताई। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक समझौते को जल्द अंतिम रूप देने और अपनाने की अपील भी की। BRICS ने संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल आतंकवादियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की मांग की।
इसके अलावा, नौजवानों में फैल रहे कट्टरवाद और उग्रवाद को रोकने पर भी विशेष जोर दिया गया। साझा बयान में कहा गया कि आतंकियों को शरण देने वाले या उनका समर्थन करने वाले हर देश और संस्था को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
पहलगाम का वो दर्दनाक हमला
22 अप्रैल 2025 की सुबह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के आतंकियों ने पहलगाम में कहर बरपाया था। पाकिस्तानी शह पर हुए इस हमले में 25 हिंदू पर्यटकों और 1 स्थानीय पोनी वाले की जान चली गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में हाफिज सईद के खिलाफ दो चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। भारत अब हाफिज सईद के खिलाफ उसकी गैर-मौजूदगी में ट्रायल (Trial in Absentia) चलाने की तैयारी में है। हमले को अंजाम देने वाले 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने जुलाई 2025 में ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
पहलगाम हमले के फौरन बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बने 9 आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।
इसके बाद दोनों देशों के बीच मिसाइलों, फाइटर जेट्स और ड्रोन्स से भीषण जंग छिड़ गई। 9-10 मई की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 13 एयरबेस और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था। 4 दिनों की घमासान लड़ाई के बाद 10 मई की शाम को दोनों पक्ष सैन्य युद्ध रोकने पर सहमत हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
