Breaking News Live: एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ, आंध्र CMO ने जारी किया शेड्यूल
Breaking News Live Updates: NDA संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

वहीं, दिग्गज प्रोड्यूसर और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन चेरुकुरी रामोजी राव का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से सिनेमा और मीडिया जगत शोक की लहर छा गई। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
दिल्ली: यातायात व्यवस्था पर DCP ट्रैफिक
दिल्ली: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था पर DCP ट्रैफिक नई दिल्ली रेंज प्रशांत गौतम ने बताया, "कल के समारोह के लिए हम लोगों ने बहुत ही व्यापक इंतजाम किए हैं... 1100 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी लोगों को कल के कार्यक्रम के लिए संक्षिप्त जानकारी दे दी गई है। हमारी तैयारियां जारी हैं। दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि आम जनता को कल आवाजाही में कोई समस्या न हो।"
ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं। पार्टी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को लोकसभा में पार्टी का नेता, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में उपनेता, कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक(चीफ व्हिप) चुना गया। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा में पार्टी का नेता चुना गया, पार्टी नेता सागरिका घोष को उपनेता और नदीमुल हक को मुख्य सचेतक(चीफ व्हिप) चुना गया: TMC












Click it and Unblock the Notifications