Breaking News UPDATES: टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं के बाधित होने का असर शुक्रवार को पूरी दुनिया पर दिखा। अभी कई जगहों पर स्थिति सामान्य नहीं है। इसे पूरी तरह से ठीक में कुछ और घंटे लग सकते हैं। चेन्नई, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर यात्रियों को अभी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों कांवड़ यात्रा से जुड़ा एक विवाद खड़ा हो गया है। इन राज्यों की सरकारों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटलों, ढाबों और ठेलों सहित भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश दिया हैं। जिसका विपक्ष और एनडीए के कई सहयोगी दल विरोध कर रहे हैं।
यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
Jul 20, 2024, 11:21 PM IST
शाह पहुंचे पुणे, कल BJP महाराष्ट्र सम्मेलन में लेंगे भाग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुणे पहुंचे। वे कल भाजपा महाराष्ट्र राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे।
Jul 20, 2024, 9:02 PM IST
मालगाड़ी के करीब 7 डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच अमरोहा यार्ड में एक मालगाड़ी के करीब 7 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग खुला है।
पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की हिरासत अवधि बढ़ी
महाराष्ट्र: न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की पुलिस हिरासत की अवधि 2 दिन बढ़ा दी है।
Jul 20, 2024, 6:34 PM IST
जम्मू के किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जम्मू के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई है।
Jul 20, 2024, 4:40 PM IST
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा
पोरबंदर, गुजरात: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "पोरबंदर मेरा संसदीय क्षेत्र है, पिछले 3 दिन में भारी बारिश हुई है जिसके कारण नदियों में बाढ़ आई है और क्षेत्र में जलभराव हुआ है। शहरी क्षेत्र में भी पानी भर गया था। 44 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। 600 से अधिक लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है। जिला प्रशासन और हमारे जनप्रतिनिधि इस आपदा की स्थिति में जनता के साथ हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हमने यहां एक कॉल सेंटर शुरू किया है, जहां से भी फोन आता है वहां तुरंत मदद पहुंचाई जा रही है।"
Jul 20, 2024, 4:04 PM IST
मनोरमा खेडकर की अदालत में पेशी
महाराष्ट्र| प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस पुणे की एक स्थानीय अदालत में लेकर आई।
Jul 20, 2024, 2:50 PM IST
महाराष्ट्र में बारिश के बीच हादसा, एक की मौत
महाराष्ट्र: मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबीना मंजिल नामक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
Jul 20, 2024, 1:15 PM IST
मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में गिरा इमारत का हिस्सा
महाराष्ट्र | मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबिना मंजिल नाम की इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी।
Jul 20, 2024, 1:13 PM IST
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा
अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की लहर है। बीजेपी के खिलाफ नाराजगी है। वे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाजा चाहते हैं, उन्हें इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा।''
Jul 20, 2024, 11:06 AM IST
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोगों की लाइन
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की कड़ी में उड़ान संचालन प्रभावित है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोग कतार में खड़े हैं।
Congress MLA Surender Panwar arrested: हरियाणा सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार (20 जुलाई) को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र पंवार को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के निर्देश पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा संकट में है।वो अपनी सांप्रदायिक राजनीति पर उतर आई है लेकिन वे (भाजपा) भूल चुकें हैं कि देश की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को विफल किया है।
Jul 20, 2024, 9:47 AM IST
उत्तर प्रदेश
गोंडा में प्रभावित डाउनलाइन मार्ग पर बहाली का काम पूरा होने के बाद रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है। 18 जुलाई को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गोंडा में पटरी से उतर गई थी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए थे।
Jul 20, 2024, 9:47 AM IST
मुंबई:
यूपी में जीतने वाले सभी समाजवादी पार्टी सांसद ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की
9:47 AM, 20 Jul

9:48 AM, 20 Jul
असम:
उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के निर्देश पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा संकट में है।वो अपनी सांप्रदायिक राजनीति पर उतर आई है लेकिन वे (भाजपा) भूल चुकें हैं कि देश की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को विफल किया है।
Congress MLA Surender Panwar arrested: हरियाणा सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार (20 जुलाई) को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र पंवार को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है।
11:06 AM, 20 Jul
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोगों की लाइन
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की कड़ी में उड़ान संचालन प्रभावित है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोग कतार में खड़े हैं।
1:13 PM, 20 Jul
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा
अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की लहर है। बीजेपी के खिलाफ नाराजगी है। वे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाजा चाहते हैं, उन्हें इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा।''
1:15 PM, 20 Jul
मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में गिरा इमारत का हिस्सा
महाराष्ट्र | मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबिना मंजिल नाम की इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी।
2:50 PM, 20 Jul
महाराष्ट्र में बारिश के बीच हादसा, एक की मौत
महाराष्ट्र: मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबीना मंजिल नामक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
4:04 PM, 20 Jul
मनोरमा खेडकर की अदालत में पेशी
महाराष्ट्र| प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस पुणे की एक स्थानीय अदालत में लेकर आई।
4:40 PM, 20 Jul
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा
पोरबंदर, गुजरात: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "पोरबंदर मेरा संसदीय क्षेत्र है, पिछले 3 दिन में भारी बारिश हुई है जिसके कारण नदियों में बाढ़ आई है और क्षेत्र में जलभराव हुआ है। शहरी क्षेत्र में भी पानी भर गया था। 44 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। 600 से अधिक लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है। जिला प्रशासन और हमारे जनप्रतिनिधि इस आपदा की स्थिति में जनता के साथ हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हमने यहां एक कॉल सेंटर शुरू किया है, जहां से भी फोन आता है वहां तुरंत मदद पहुंचाई जा रही है।"
6:34 PM, 20 Jul
जम्मू के किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जम्मू के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई है।
7:13 PM, 20 Jul
पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की हिरासत अवधि बढ़ी
महाराष्ट्र: न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की पुलिस हिरासत की अवधि 2 दिन बढ़ा दी है।
पंजाब: मोगा के सिंघान वाला गांव के बिजलीघर में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
9:02 PM, 20 Jul
मालगाड़ी के करीब 7 डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच अमरोहा यार्ड में एक मालगाड़ी के करीब 7 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग खुला है।
11:21 PM, 20 Jul