Braek Monsoon: क्या होता है ब्रेक मानसून ? क्यों पैदा होती है ऐसी स्थिति?
Braek Monsoon: इस वक्त देश के मौसम में काफी उलटफेर जारी है, बहुत सारे इलाके गर्मी से और बहुत सारे क्षेत्र भारी बारिश के कारण तंग हैं। बीते दिनों दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा में बारिश का तांडव देखने को मिला था लेकिन एक बार फिर से दिल्ली में गर्मी चरम सीमा पर आ गई है, यहां के लोग उसम से तंग हैं , ये हाल केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि दूसरे कई राज्यों का भी है।

भारतीय मौसम विभाग कहना है कि मानसून ब्रेक पर चला गया है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये ब्रेक मानसून क्या है और ये स्थिति पैदा क्यों होती है?चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
ब्रेक मानसून क्या है?
जब मानसून बारिश बहुत ज्यादा होने के बाद एकाएक बंद हो जाए तो उसे मानसून का ब्रेक कहा जाता है। ऐसे में प्रभावित एरिया में पहले बारिश और फिर उमस और गर्मी वाली स्थिति पैदा हो जाती है और बारिश की वजह से जहां का तापमान काफी कम हो चुका होता है वो अचानक से बढ़ जाता है और कभी-कभी तो उस स्थान पर अत्यधिक गर्मी के बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो जाती है।
ट्रफ रेखाएं हिमालय की तलहटी में चली जाती हैं
मौसम का ये बदलाव सेहत के लिहाज से बिल्कुल खराब होता है और किसानों के लिए भी मुश्किल भरा होता है। ब्रेक मानसून के दौरान ट्रफ रेखाएं हिमालय की तलहटी में चली जाती हैं, जो कि सामान्य तौर पर श्रीगंगानगर से कोलकाता तक चलती है।
अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा होता है मौसम का ब्रेक
ये स्थिति सबसे ज्यादा अगस्त के ही महीने में देखने को मिलती है। इस वक्त भी यही हुआ है और इसी कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण में तो मौसम गीला है जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की कमी हो गई है। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि ये ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं होगा और तीन-चार दिन बाद गतिविधियां फिर से मानसून के पक्ष में होगीं और जमकर बारिश होगी।
आज कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली में हल्की बारिश होगी, जबकि हरियाणा, पंजाब और एमपी में मानसून ब्रेक पर है तो वहीं उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है। हिमाचल में आज भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications