'तलाक' के बाद दूसरी मुसीबत में उलझे ब्रैड पिट, विमान में बच्चे के उत्पीड़न का आरोप
लॉस एंजेलिस। पत्नी एंजेलिना जोली की ओर से तलाक की अर्जी दिए जाने के बाद हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट पर एक और मुसीबत आ गई है। अभिनेता पर अपने ही एक बच्चे के उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप है कि ये काम उन्होंने बाकी बच्चों के सामने ही किया।
लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग और काउंटी डिपार्टमेंट के अलावा फैमिली सर्विस भी मामले की जांच कर रही है। मामले की शिकायत बुधवार को एक शख्स ने दर्ज कराई थी। जिसके बाद जांच शुरू हुई।
विमान में मौजूद थीं एंजेलिना
ब्रैड पिट पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्राइवेट प्लेन में न सिर्फ मौखिक रूप से अपने एक बच्चे का यौन उत्पीड़न किया बल्कि शारीरिक तौर पर भी उसका उत्पीड़न हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब पी रहे थे और एंजेलिना के साथ उनके दूसरे बच्चे भी विमान में मौजूद थे।
घटना के बाद से नहीं लौटे घर
घटना के बाद से 52 वर्षीय अभिनेता एंजेलिना के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर नहीं लौटे। ब्रैड पिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वह मामले की जांच को लेकर काफी गंभीर हैं और खुद को बेगुनाह बताया है।
बता दें कि एंजेलिना ने घटना के एक दिन बाद की तारीख को ही तलाक की अर्जी में अलग होने की तारीख लिखा है। साथ ही अपने सभी छह बच्चों की कस्टडी भी मांगी है।













Click it and Unblock the Notifications