'साबुन बेचो ज्ञान मत दो...' ऋचा चड्ढा के समर्थन में उतरी ब्यूटी कंपनी Mama Earth, ट्विटर पर होना पड़ा ट्रोल
लोग पहले ही ऋचा चड्ढा के गलवान वाले ट्वीट से गरियाए हुए हैं। इस बीच ब्यूटी कंपनी मामाअर्थ ने ऋचा का समर्थन कर एक ट्वीट किया। अब कंपनी लोगों के निशाने पर आ गई है।
Boycott Mamaearth: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा गलवान पर किए अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हर तरफ एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की जा रही है। अपने एक ट्वीट के चलते रिचा को लोगों के गुस्से का जबरदस्त शिकार होना पड़ रहा है। आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों तक के निशाने पर ऋचा चड्ढा आ गई हैं। जहां एक ओर सभी लोग एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं, वहीं इस बीच ब्यूटी ब्रांड मामा अर्थ ने ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है। मामा अर्थ ने अपने ट्वीट में लिखा कि कंपनी हमारे जांबाज सिपाहियों का मजाक उड़ाने वालों का समर्थन नहीं करती, लेकिन 'Galwan Says Hi' शब्द निर्णायक नहीं है। मामा अर्थ ने ऋचा को सपोर्ट करते हुए ये ट्वीट किया। बस फिर क्या था! ऋचा के साथ-साथ ट्विटर पर #BoycottMamaearth भी जमकर ट्रेंड होने लगा। कंपनी के ट्वीट पर विवाद इतना बढ़ने लगा, कि आखिरकार मामा अर्थ को अपना ट्वीट ही हटाना पड़ा।

ऋचा का सपोर्ट करना पड़ा भारी
लोग पहले ही ऋचा चड्ढा के गलवान वाले ट्वीट से गरियाए हुए हैं। चहां देखो वहां एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की जा रही है। ऋचा को लेकर लोगों का गुस्सा पहले ही सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। ऐसे में ब्यूटी कंपनी मामाअर्थ ने रिचा का समर्थन कर एक ट्वीट कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मामा अर्थ के ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स को पोस्ट कर ट्विटर पर बायकॉटमामाअर्थ ट्रेंड करवा दिया।

लोगों करने लगे प्रोडक्ट का बहिष्कार
एक यूजर ने लिखा- मामा अर्थ ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मैं अपने छोटे-छोटे भतीजों के लिए इसके प्रोडक्ट खरीदता था लेकिन अब से मामाअर्थ इंडिया का कोई भी प्रोडक्ट नहीं खरीदा जाएगा। यूजर ने कंपनी को टैक कर लिखा कि अब बहुत हो गया। एक यूजर ने लिखा कि मैं मामाअर्थ के सारे प्रोडक्ट्स फेंक रहा हूं। अगर उन्हें लगता है कि ऋचा के ट्वीट में कोई परेशानी नहीं थी, तो हम अपने जवाब के साथ खड़े हैं।

क्या है पूरा मामला?
सारा मामला ऋचा चड्ढा के एक ट्वीट से शुरू हुआ। दरअसल, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए तैयार है। उनके इस बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया- Galwan Says Hi. बस इस ट्वीट के बाद से ही ऋचा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

अक्षय कुमार ने कहा- "बुरा लग रहा"
लोग ऋचा चड्ढा के ट्वीट को सेना का अपमान बताते हुए उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारे भी एक्ट्रेस के ट्वीट को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। सबसे पहले अक्षय कुमार ने ऋचा के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा था कि ये देखकर बुरा लगा। वो हैं तो आज हम हैं। अक्षय के बाद अनुपम खेर ने भी एक्ट्रेस के ट्वीट को गलत करार दिया। उन्होंने एक्ट्रेस की बात को शर्मनाक बताया।

अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक
अनुपम खेर ने ऋचा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है। सेना के सम्मान को दांव पर लगाना..... इसके ज्यादा और क्या शर्मनाक हो सकता है।

रवीना टंडन ने भी की आलोचना
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, मैं इस बात से सहमत हूं। लोगों के अपने राजनीतिक सोच और विचार होते हैं। लेकिन जब सेना और सीमा पर खड़े सैनिक, हमारे शहीद और उनके परिवार की कुर्बानी की बात आती है, तो इस पर तंज और मजाक नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications