Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Montessori school में ढाई साल की बच्‍ची की लड़के ने की जमकर पिटाई, ये CCTV फुटेज वायरल हुआ

Montessori school में 3 साल के लड़के ने ढाई साल की बच्ची की जमकर की पिटाई, वायरल हुआ CCTV फुटेज

बच्‍चे का मांटेसरी स्‍कूल उसकी पहली पाठशाला होती है, इसी स्‍कूल में बच्‍चे के भविष्‍य की नींव रखी जाती है। इस‍ीलिए मां-बाप भी ऐसा ही स्‍कूल तलाशते हैं जहां पर उनका बच्‍चा पढ़ाई करने के साथ सुरक्षित रहे लेकिन एक मांटेसरी स्‍कूल में बच्‍ची के साथ एक लड़के ने ऐसा बर्ताव किया कि वो स्‍कूल के नाम से ही डर गई है।

montessori-school

ये वाकया बेंगलुरू के एक मांटेसरी स्‍कूल का है जहां का इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। फुटेज में एक तीन साल के लड़के ने ढाई साल की लड़की को बहुत मारा पीटा।

ये वाकया बीते बुधवार की सुबह दक्षिण बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा के चिक्कलासंद्रा स्थित मोंटेसरी स्कूल का है जहां पर तीन साल के एक लड़के ने ढाई साल की बच्ची की पिटाई कर दी।

गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद ये मामला संज्ञान में आया। बच्‍चों के माता-पिता ऐसे मामलों में शिकायत करने से डरते हैं लेकिन वीडियो क्लिप वायरल होन के बाद सबसे पहले बेंगलुरू पुलिस अलर्ट हो गई।

बेंगलुरू पुलिस बच्‍ची के माता-पिता से एक याचिका हासिल करने और स्कूल मैनेजमेंट के बयान को दर्ज करने की कोशिश कर रही है।

अपलोड किए गए सीसीटीवी फुटेज में, एक लड़का स्‍कूल में कक्षा की महिला हेल्‍पर से कहा कि से वॉशरूम जाना है उसे हेल्‍प की जरूरत है। केयरटेकर उसे वॉशरूम में ले जाती है और तभी एक लड़का 11.51 बजे क्‍लासरूम का दरवाजा बंद कर देता है।

तब उसने दरवाजा बंद किया तो कक्षा में केवल नौ बच्‍चे बैठे हुए थे। केयरटेकर के कक्षा से जाते ही एक तीन साल के लड़के ने एक ढाई साल की लड़की को फर्श पर गिरा दिया और उसकी पीठ पर जोर-जोर से मारने लगा।

बच्‍ची जब कोशिश करते हुए उठी तो उसने उसे थप्पड़ मार कर फिर गिरा दिया। यहां तक ​​कि जब बेचारी लड़की उससे कुछ कह रही है लेकिन लड़के ने उसे मारना, लात मारता और दांत से काटता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+