चाची से थे अवैध संबंध, पैसे मांगे तो भतीजे ने बीयर पीकर किया 'गंदा काम' और काट दी गर्दन

जयपुर। राजस्‍थान के प्रतापगढ़ में बीते 19 नवंबर को बोरे में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्‍याकांड का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है जो रिश्‍ते में मृतका का भतीजा है। पुलिस ने बताया कि 36 साल की महिला की हत्‍या करने के बाद आरोपी ने उसका सिर काट कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने निशांदेही पर कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला अवैध संबंधों का था। आरोपी का नाम जगदीश (23) है और उसकी चाची से उसके अवैध संबंध थे। सन्‍न करने वाली बात ये है कि जगदीश ने चाची की हत्‍या से पहले उसने बीयर पी और शारीरिक संबंध भी बनाया।

पहले जान लीजिए हत्‍या की वजह

पहले जान लीजिए हत्‍या की वजह

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची उसपर 10 रुपए के लिए दबाव बना रही थी। रुपए नहीं देने पर वह समाज में बदनामी से डर रहा था। रुपए का दबाव और समाज में बदनामी के डर से चाची की गला काट कर हत्या कर दी। चाकू से गला काटकर अलग कर दिया। शव को एक बोरे में भर कर वहीं रख दिया। कटे हुए सिर को तौलिए में लपेट बाइक पर रख घटना स्थल से 20 किमी दूर अपने गांव खोरिया ले गया। झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद वापस घटना स्थल पहुंचा। धड़ को बोरे में रख कर झांतला डैम में फेंक दिया।

हत्‍या से पहले पी बीयर और चाची से बनाए शारीरिक संबंध

हत्‍या से पहले पी बीयर और चाची से बनाए शारीरिक संबंध

पुलिस ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह आरोपी जगदीश और उसकी चाची मौसी के यहां से शादी के लिए पैसे लाने का बहाना बनाकर बाइक से निकले थे। चाकू उसने पहले ही अपने शर्ट में छुपा लिया था। कुछ दूर जाकर उसने गाड़ी रोका हाथ मुंह धोने का बहाना बनाकर सड़क से 100 फीट की दूर पर एक जगह निशान बना झाड़ियों में चाकू छुपा दिया। यहां से फिर दोनों एक एक होटल में गए जहां उसने अपना आधार कार्ड दिखा कर कमरा किराए लिया और उस कमरे में चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

संबंध बनाने के बाद चाकू वाली जगह पर ऐसे ले गया आरोपी

संबंध बनाने के बाद चाकू वाली जगह पर ऐसे ले गया आरोपी

होटल से निकलने के बाद बीयर पीने के लिए चाची को चाकू छुपाए स्थान पर ले गया। जहां उसने बीयर पी और एक बार फिर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान ही उसने चाकू से काकी की गर्दन को काटकर अलग कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कटे हुए सिर को भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+