नाबालिग बेटे ने की एसएसपी से शिकायत, कहा- मां के पास आते हैं कुछ अनजान लोग और फिर मेरे साथ...

आगराः आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे ने अपनी मां के खिलाफ जिले के एसएसपी शिकायत दर्ज कराई है और मां के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बच्चे ने मां पर आरोप लगाया है कि वह उसे मारती है, जिस कारण वह अपनी नानी के घर रह रहा है।

'बीयर पीकर आती थी मां'

'बीयर पीकर आती थी मां'

शिकायत पत्र में पीड़ित बच्चे ने बताया है कि उसकी मां बीयर पीकर आती है और उसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर देती है। इस डर के चलते वह अपनी नानी के पास रह रहा है। मगर वह वहां भी उसे रहने नहीं दे रही हैं। साथ ही उसने यह भी बताया है कि उसकी मां और पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इस कारण वह अपनी नानी के पास एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इसके बाद भी उसकी मां उसे परेशान कर रही है।

'मारती है मां'

'मारती है मां'

बच्चे ने शिकायती पत्र में लिखा है कि मां के पास कुछ अनजान लोग आते हैं। वह बीयर भी पीकर आती हैं। कई बार उसे शराब की बोतल पकड़ा देती हैं। इसके बाद पैग बनाकर लाने को भी कहती हैं और जब वह मना करते है तो मां के साथ-साथ आए दूसरे लोग भी उसे पिटते हैं।

नानी के पास चला गया बच्चा

नानी के पास चला गया बच्चा

इन सबसे परेशान होकर वह अपनी नानी के पास आ गया था। लेकिन इस बुधवार को बच्चे की मां नानी के घर आई और उसे ले जाने लगी। इस दौरान जब लोगों ने उसका विरोध किया तो धमकी देकर चली गई। पीड़ित किशोर ने शिकायत पत्र लिखकर मां के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+