टिकरी बॉर्डर पहुंच बॉक्सर विजेंद्र ने बांटा लंगर, कहा- सरकार से कोई लड़ाई नहीं, बस ये काले कानून वापस हों

नई दिल्ली। Vijender Singh Support Farmers protest कृषि कानून (Firm Laws) के खिलाफ 22 दिन से डटे किसानों की हौसला अफजाई के लिए कांग्रेस के नेता और बॉक्सर विजेंदर सिंह शुक्रवार को टिकरी बॉर्डर पहुंचे। यहां उन्होंने जमींदारा छात्र संगठन के द्वारा चलाए जा रहे लंगर में किसानों को खाना वितरित किया और किसानों की मांग का समर्थन किया। इस दौरान विजेंदर सिंह ने कहा कि हम यहां अपने देश के किसानों की सेवा के लिए आए हैं। हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि 3 काले कानूनों के खिलाफ है।

Vijendra Singh

Recommended Video

    Farmers Protest: कड़ाके की ठंड में 23वें दिन भी Delhi Border पर डटे किसान | वनइंडिया हिंदी

    2019 का लोकसभा चुनाव लड़े थे विजेंदर सिंह

    आपको बता दें कि बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और कांग्रेस ने उन्हें दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा का टिकट भी दिया था, लेकिन विजेंदर सिंह चुनाव हार गए थे। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और आप के राघव चड्ढा से हुआ था।

    किसान आंदोलन को लेकर क्या है अभी की स्थिति

    वहीं किसान आंदोल का आज 23वां दिन है और किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि कानून को रद्द करने से कम कुछ भी लेने को तैयार नहीं हैं। वहीं सरकार लगातार कानून में संशोधन की बात कह रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि वो भी कानून को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। वहीं सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि किसानों का मौलिक अधिकार है प्रदर्शन करना, लेकिन इसकी वजह से दिल्ली की सीमाएं प्रभावित हों, ये भी ठीक नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बात फिर से शुरू हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+