कौन हैं विजेंदर सिंह? जो अचानक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल

चर्चित बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर अब बीजेपी के साथ हो लिए हैं। वे बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विजेंदर सिंह को बीजेपी तथा पीएम मोदी के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाना जाता रहा है।

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि विजेंदर सिंह विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए बीजेपी में जुड़ गए हैं। उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और लक्ष्य की ओर बढ़ेगी।

Vijender Singh joins BJP

विजेंदर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर कहा कि जिस तरह देश-विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ रहा है, खिलाड़ी उसके लिए बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं चाहूंता कि इस सरकार में रहकर खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा काम कर सकूं।"

विजेंदर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। विजेंदर को लेकर चर्चाएं थी कि वे मथुरा से हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कांग्रेस ने उनका टिकट लगभग फाइनल कर दिया था। हालांंकि विजेंदर ने मथुरा से चुनाव लड़ने को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।

अचानक कांग्रेस से बीजेपी में एंट्री

विजेंदर सिंह कल तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के पोस्ट्स को रिट्वीट कर रहे थे। ऐसे में अचानक उनका कांग्रेस से बीजेपी में चले जाना किसी को पच नहीं रहा है। विजेंदर ने मंगलवार को राहुल गांधी का पोस्ट रिट्वीट किया था, इस वीडियो पोस्ट में एक महिला पीएम नरेंद्र मोदी को ट्रोल करती नजर आ रही है।

जाट वोटरों को साध पाएगी बीजेपी?

विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। विजेंदर मूलरूप से हरियाणा के हैं और भिवानी जिले के रहने वाले हैं। वे जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों पर बीजेपी के लिए असरदार साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+