विपक्ष के दवाब के बाद सांप्रदायिक हिंसा विधेयक में होगा बदलाव

सरकार के फैसले के बाद इसके ड्रॉफ्ट में कई बदलाव किए जाएगे। इस मामले में सरकार के झुकने के पीछे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की ओर से बिल का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखी चिट्ठी को भी माना जा रहा है। संसद की शुरुआत में भाजपा ने इसी पत्र को लेकर हंमामा किया। हालांकि, तब गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि बिल इसी सत्र में पास हो जाएगा।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने सांप्रदायिक हिंसा बिल का विरोध करते हुए इसे रेपिसी ऑप डिजास्टर कहा था और इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर अपनी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ये बिल समाज को बांटने वाला है। लेकिन पीएम ने इस पर कुछ खास तव्वजो नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications