Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महिला ने ऑफिस लेट पहुंचने की बताई ऐसी वजह, बॉस का दिया जवाब सोशल पर वायरल

महिला ने ऑफिस लेट पहुंचने की बताई ऐसी वजह, बॉस का दिया जवाब सोशल पर वायरल

नई दिल्ली। किसी भी दफ्तर में कर्मचारी को पहुंचने में देर हो जाना और बॉस को इसके लिए कोई बहाना बना देना कोई नई बात नहीं है। हर दफ्तर में काम करने वाले इस बात को बखूबी जानते भी होंगे। बॉस काम को पहचाने और तारीफ करे या ना करे लेकिन छुट्टी का ध्यान जरूर रखता है और ये बता देता है कि आपने तो हाल ही में छुट्टी ली थी, अब नहीं मिलेगी। वहीं इस बॉस ने जो किया वो जरूर थोड़ा अलग है।

 बॉस का रिप्लाई दिल जीतने वाला

बॉस का रिप्लाई दिल जीतने वाला

आप ऑफिस में काम करते हैं तो आपके बर्ताव पर आपके बॉस की नजर हमेशा बनी रहती है। जब कभी भी कोई कर्मचारी ऑफिस से छुट्टी लेना चाहता है या लेट हो जाता है तो वो बॉस को बहाने देने लग जाता है। ऐसा ही इस महिला ने भी किया, लेट होने पर अपने बॉस को बताया। इसके बाद उसके बॉस ने उससे जो कहा वो सुनकर आप भी कहेंगे कि बॉस हो तो ऐसा।

बॉस ने शेयर किया स्नैपशॉट

बॉस ने शेयर किया स्नैपशॉट

जैना ने ऑफिस के वक्त अपने बॉस केन मॉलिर को मैसेज किया और बताया कि वो आज ऑफिस आने में लेट हो जाएंगी। जैना के इस मैसेज पर बॉस ने पूछा, क्या सब खैरियत है ? जैना ने इस पर जवाब दिया कि हाँ, सब ठीक है, देरी की वजह ये है कि मेरा डॉगी सो रहा है और सोते हुए बेहद क्यूट लग रहा है। मैं उसकी तस्वीरें लेने में बिजी हूं और उसके साथ कुछ समय बिताना चाहती हूं। इसीलिए थोड़ा देर हो जाएगी।

बॉस को भेजी कुत्ते की फोटो

बॉस को भेजी कुत्ते की फोटो

जैना ने अपने बॉस को डॉगी की एक फोटो भी भेज दी। बॉस ने फोटो देखी जैना से कहा कि वो को लेट आ सकती हैं। बॉस केनर ने अपनी कर्मचारी के साथ हुई बातचीत का ये स्नैपशॉट हाल ही में सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। बॉस और कर्मचारी में ईमानदारी यूजर्स को खूब पसंद आ रही है और ये काफी वायरल भी हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+