गणतंत्र दिवस के मौके पर यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के न्योते को स्वीकार कर लिया है। भारत के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले बोरिस जॉनसन यूके के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले 1993 में जॉन मेजर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने अगले साल भारत को यूके के जी-7 समिट में शामिल होने का न्योता दिया था।

Recommended Video

    Republic Day 2021 : UK के PM Boris Johnson होंगे मुख्य अतिथि, कबूल किया आमंत्रण | वनइंडिया हिंदी
    boris

    यूके की ओर से मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई है कि जॉनसन जनवरी 2021 में भारत की यात्रा करेंगे और दोनों देशों के बीच अहम रिश्ते को मजबूती देंगे। बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते को स्वीकार करते हुए यूके के जी-7 समिट में शामिल होने का न्योता दिया है। पीएम मोदी तीन मेहमानों में से एक होंगे जिन्हें जी-7 समिट में अतिथि के तौर पर न्योता दिया गया है। पीएम मोदी के अलावा दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को भी अतिथि के तौर पर जी-7 समिट में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

    अपनी भारत यात्रा को लेकर बोरिस ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में भारत की यात्रा को लेकर मैं बहुत ही खुश हूं, यह ग्लोबल ब्रिटेन अभियान के लिए काफी अहम है। इस दौरे से भारत और यूके के रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी और मैं और पीएम मोदी इसे और बेहतर करने का काम करेंगे। बता दें कि यूके में भारत की तकरीबन 842 कंपनियां हैं जिनका कुल टर्नओवर तकरीबन 41.2 मिलियन यूरो है जोकि यूके में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देने का काम करती हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बात करें तो 19500 कर्मचारी यहां काम करते हैं, इसके अलावा पीटरबोरोग, लीवरपूल, एडिनबर्ग में तकरीबन 5700 लोग काम करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+