BSF ने लिया पाकिस्तान से बदला, 10 पाकिस्तानी रेंजर्स को किया ढेर, टेरर लॉन्च पैड्स भी किए तबाह
श्रीनगर। आज भारत के जवानों ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है, सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है , खबर है कि बीएसएफ ने 10 पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर और एलओसी पार 3 पाकिस्तानी चौकियों को भी तबाह कर दिया है। मालूम हो कि बुधवार को जम्मू- कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था, पाकिस्तान सीमा पार से लगातार फायरिंग कर रहा था, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय वीरों ने दिया है। इस बारे में बीएसएफ के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि बीएसफ जवानों ने बुधवार को 3 पाकिस्तानी मोर्टार की पोजिशंस का पता लगाया, आज उन्हें निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।

यही नहीं आज जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में भी बीएसएफ ने एक घुसपैठियों को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज भारतीय जवानों ने सुबह करीब 5:45 बजे अरनिया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी के समीप एलओसी पर दो-तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी शुरू की, जिसमें एक घुसपैठिया ढेर हो गया, जबकि बाकी भाग निकले।
जन्मदिन पर हुई थी शहादत
गौरतलब है कि सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के जवान आरपी हज़रा शहीद हुए थे, आरपी सांबा सेक्टर में बीएसएफ में हेड कॉन्सटेबल पद पर तैनात थे और बुधवार को उनका जन्मदिन भी था। आरपी अपने पीछे 18 साल का बेटा, 21 साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications