पोर्नोग्राफी केस में कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिनों के लिए भेजा न्यायिक हिरासत में
पोर्नोग्राफी केस में कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिनों के लिए भेजा न्यायिक हिरासत में
मुंबई, 27 जुलाई: पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मंगलवार (27 जुलाई) को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत भेज दिया है। राज कुंद्रा के साथ-साथ इस मामले में एक अन्य आरोपी रयान थोरपे को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका के लिए अपील की थी। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के सिलसिले में उनकी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही थी।
Recommended Video

राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के मामले में गिरफ्तारी के बाद 2 बार कोर्ट में पेश किया गया था। पहली बार में राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक हिरासत में भेजा गया था और दूसरी बार में मजिस्ट्रेट अदालत ने 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था।
पुलिस बढ़ाना चाहती है राज कुंद्रा का रिमांड
सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाना चाहती है। राज कुंद्रा के साथ-साथ उनकी कंपनी में आईटी प्रमुख रयान थोर्प की भी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है।
फरवरी में दर्ज हुआ था पोर्नोग्राफी केस
पोर्नोग्राफी मामले में फरवरी 2021 में ही केस दर्ज किया गया था। मामला चर्चा में उस वक्त आया जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो पता चला कि वहां पोर्न फिल्म शूट की जा रही थी। पुलिस को इस केस में उस वक्त भी राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत मिले थे। लेकिन पुलिस गिरफ्तारी के लिए पुख्ता सबूत की तलाश में थी। पोर्नोग्राफी मामले अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज कुंद्रा इस पूरे मामले में प्रमुख साजिशकर्ता बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications