पश्चिम बंगाल बना बम बनाने का गढ़, खतरे के साये में ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राइटर्स बिल्डिंग में बम की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई है। आपको बता दें कि राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ऑफिस है और यही बिल्डिंग राज्य सरकार के सेक्रेटेरियट के रूप में जानी जाती है।

Bomb threat at West Bengal State Secretariat
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक अनजान आदमी ने फोन पर बिल्डिंग में बम होने की खबर दी है। खबर के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पूरे बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है और तलाश जारी है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि पश्चिम बंगाल में बम मिलने, बम फटने या फिर बम बनाते पकड़े जाने की खबरें आम हो गई हैं। जानकारों की मानें तो बांग्लादेश की सीमा की गतिविध्िायों से पश्चिम बंगाल में संदिग्ध आशंकाएं प्रबल हो रही हैं जो एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+