सिंगर जुबीन गर्ग ने मारा था बच्चे को थप्पड़, मिली 6 माह की जेल, साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी
बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग को एक बच्चे को थप्पड़ मारने के जुर्म में अदालत ने छह माह की सजा सुनाई है, साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुबीन ने तीन साल पहले एक सार्वजनिक स्थल पर एक नाबालिग को.
नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग को एक बच्चे को थप्पड़ मारने के जुर्म में अदालत ने छह माह की सजा सुनाई है, साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुबीन ने तीन साल पहले एक सार्वजनिक स्थल पर एक नाबालिग को थप्पड़ मारा था।

इस मामले की सुनवाई करते हुए गुवाहादी अदालत ने जुबीन गर्ग को धारा 323 और धारा 506 के तहत दोषी पाया और उन्हें 6 माह जेल की सजा सुनाई। असम के रहने वाले जुबीन गर्ग इस फैसले से असंतुष्ट नजर आए। जुबीन गर्ग के वकील ने कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
बता दें कि इस मामले में जुबीन गर्ग पर दो केस चल रहे हैं। पहला केसा बच्चे को थप्पड़ मारने का है दूसरा, एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान जुबीन ने उस बच्चे की पहचान सार्वजनिक कर दी थी चूंकि बच्चा नाबालिग है ऐसे में यह एक अपराध है। बच्चे के पिता,अरुप बोरबोरा वरिष्ठ वकील हैं। उन्होंने ही इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications