सिंगर मीका सिंह को मुश्किल में देख रात 3 बजे सैकड़ों लोग पहुंचे मदद को, देेखिए वायरल वीडियो

मुंबई, 19 जुलाई। पिछले कुछ दिनों से मुंबई में जबरदस्त बारिश हो रही है जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड गायक मीका सिंह को भी मुंबई की भारी बारिश की वजह से दिक्कतों से दो चार होना पड़ा, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी मदद के लिए सैकड़ो लोग आगे आए। दरअसल मीका सिंह की कार रविवार रात को भारी बारिश के बीच खराब हो गई। जिसके बाद मीका की मदद के लिए उनकी कार के चारो ओर सैकड़ों लोग आ गए।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

मीका सिंह अपनी हमर कार से रात में वापस जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार खराब हो घई। जिसके बाद लोगों ने उनकी मदद की। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि किस तरह से मीका की मदद के लिए लोग आगे आए। लोगों की इस मदद के लिए खुद मीका सिंह ने शुक्रिया अदा किया। मीका सिंह के साथ अकांक्षा पुरी भी थीं और दोनों एक शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रात को 3 बजे सैकड़ों लोग मदद के लिए पहुंचे

रात को 3 बजे सैकड़ों लोग मदद के लिए पहुंचे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कहता है कि जब मीका पाजी की कार बंद होती है तो इतने लोग हेल्प करने आ जाते हैं। ये है मुंबई। मीका कहते हैं कि मेरी गाड़ी खराब हो गई है, लेकिन यहां कम से कम 200 लोग मदद करन के लिए आए हैं। मीका की कार रात को तीन बजे खराब हो गई थी। लेकिन बावजूद इसके इतनी रात में लोग बड़ी संख्या में मीका की मदद के लिए बीच सड़क पर आए। लोगों की मदद से मीका काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मीका-अकांक्षा कर रहे हैं डेट!

मीका-अकांक्षा कर रहे हैं डेट!

बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार मीका और अकांक्षा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अकांक्षा को मीका के साथ कार में देखा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अकांक्षा ने कहा था कि मीका और मैं एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। वो परिवार की तरह है, वो हमेशा मेरे लिए खड़ा रहा है, हमारे बीच बहुत मजबूत रिश्ता है। लेकिन निसंदेह हम दोनों इंगेज नहीं हैं और ना ही हमारी ऐसी कोई योजना है।

केआरके के साथ विवाद

केआरके के साथ विवाद

पिछले कुछ दिनों से मीका फिल्म क्रिटिक केआरे के साथ नोंकझोंक को लेकर चर्चा में थे। दरअसल सलमान खान की फिल्म राधे को केआरके ने रीव्यू किया था, इस रिव्यू में केआरके ने सलमान खान पर अलग-अलग तरह के व्यक्तिगत आरोप लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान ने केआरके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। इस पूरी घटना के बाद केआरके के खिलाफ मीका सिंह भी उतर आए और दोनों के बीच काफी कहासुनी भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली, दोनों ने एक दूसरे के लिए गाली-गलौज तक कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+