28 दिनों के बाद स्वस्थ होकर घर लौटीं लता मंगेशकर
नई दिल्ली। बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर 28 दिन अस्पताल में बिताने के बाद घर लौट आईं है। भारतीय संगीत जगत की स्वर कोकिला कहलाने वाली गायिका लता मंगेसकर पिछले 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करवा रही थी। आज वो स्वस्थ होकर घर लौट आईं हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लता मंगेशकर ने खुद इसकी जानकारी लोगों को ट्वीट कर दी।
उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और डॉक्टरों और अपने फैंस का शुक्रिया किया। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि मैं 28 दिनों से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था और डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊँ फिर घर जाऊँ। आज मैं घर वापस आ गई हूँ। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान और माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूँ। उन्होंने लोगों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।
ब्रीज कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों और वहां से कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए उन सभी का आभार जताया। गौरतलब है कि तबियत बिगड़ने के बाद लता मंगेसकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती किए जाने के कुछ दिन बाद तक उनकी हालात अस्थिर बनी हुई थी। लेकिन उनके फैंस की दुआएं और डॉक्टरों के इलाज ने असर दिखाया और धीरे-धीरे उनके स्वास्थ में असर दिखने लगा। 28 दिनों तक अस्पताल में वक्त बिताने के बाद आखिरकार आज घर लौट आई हैं।