मीटू के आरोपों पर आखिरकार अनु मलिक ने तोड़ी चुप्पी, खुला खत जारी कर कही ये बात
अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे मीटू के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और इंडियन आइडल-11 के जज अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे मीटू के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। अनु मलिक ने खुद के ऊपर लगे मीटू के आरोपों को लेकर अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक खुला खत पोस्ट करते हुए कहा है कि इस उम्र में उनके ऊपर ऐसे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। अनु मलिक ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि इस उम्र में और जिंदगी के इस पड़ाव में मुझे अपने नाम के साथ इतने गंदे शब्द और ऐसी घटनाओं को जुड़ते हुए देखना पड़ रहा है।

'मैं अभी तक खामोश रहा, क्योंकि..'
अनु मलिक ने पोस्ट किए गए अपने लैटर में लिखा है, 'इस बात को एक साल हो गया है और मेरे ऊपर एक ऐसा आरोप लगाया जा रहा है, जो मैंने किया ही नहीं। मैं इस सब पर अभी तक खामोश रहा, क्योंकि मैं सच्चाई के खुद-ब-खुद बाहर आने का इंतजार कर रहा था। लेकिन, मुझे लगता है कि इस मामले पर मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी के तौर पर देखा गया, जो गलत है। जब से मेरे ऊपर ये झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, उससे ना केवल मेरी छवि खराब हुई है, बल्कि मुझे और मेरे परिवार को मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ी है। इन आरोपों से हम सदमे में हैं और मेरे करियर को भी झटका लगा है। मैं बहुत असहाय और घुटन महसूस कर रहा हूं।'

'दो बेटियों का बाप हूं, ये सब सोच भी नहीं सकता'
अपने लैटर में अनु मलिक ने आगे कहा, 'यह बहुत शर्मनाक है कि इस उम्र में और जिंदगी के इस पड़ाव में मुझे अपने नाम के साथ इतने गंदे शब्द और ऐसी घटनाओं को जुड़ते हुए देखना पड़ रहा है। यह सब पहले क्यों नहीं बोला गया? ये आरोप उस वक्त ही फिर से क्यों लगने शुरू हो जाते हैं, जब मैं टीवी पर वापस लौट आता हूं, जो फिलहाल मेरी रोजी-रोजी का एकमात्र जरिया है? दो बेटियों का बाप होने के नाते, मैं वो सब करने का सोच भी नहीं सकता, जिसे लेकर मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं।'

टीवी पर लौटने के बाद से ही सवालों के घेरे में अनु मलिक
आपको बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 में जज के रूप में टीवी पर वापस लौटने के बाद से ही अनु मलिक सवालों के घेरे में हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने सिंगिंग रियलिटी शो में उनकी वापसी को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। सोना महापात्रा ने जहां इंडियन आइडल शो के निर्माताओं को घेरते हुए अनु मलिक को जज के रूप में वापस लेने के विरोध में एक खुला खत लिखा, तो वहीं नेहा भसीन ने ट्वीट कर सोना महापात्रा की बात का समर्थन किया। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल ही सोना महापात्रा और अनु मलिक के साथ काम कर चुकी अन्य महिलाओं के आरोपों के कारण उन्हें इंडियन आइडल से बाहर कर दिया गया था।
पढ़िए, अनु मलिक का पूरा खत:-
बचाव में उतरीं सिंगर हेमा सरदेसाई
सोना महापात्रा के आरोपों के बाद सिंगर हेमा सरदेसाई अनु मलिक के बचाव में उतरीं और सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'कृपया ये नोट कर लें कि इस पोस्ट से मुझे कोई फायदा नहीं होने वाला है, बस मुझे सच के लिए खड़े होकर संतुष्टि मिलेगी। कई साल पहले जब इंडस्ट्री में मेरे संघर्ष की शुरुआत हुई, मैं एक ऐसी अकेली गायिका थी जिसने सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट कर दिया था कि मैं गानों के लिए अपने मूल्यों से समझौता नहीं करूंगी। तब क्यों वो सब चुप थे? और वो कई अन्य वर्षों तक क्यों चुप रहे? मेरे मजबूत सिद्धांतों के बावजूद, मैंने कई हिट गाने दिए, इनमें वो गाने भी शामिल थे जिन्हें अनु मलिक ने निर्देशित किया था। अगर मेरे जैसे अच्छे गायक ने अनु मलिक के कुछ बेहतरीन गाने गाए हैं, तो यह साबित करता है कि उनमें एक महान कलाकार है, जो सच्ची प्रतिभा का सम्मान करता है और जिन्होंने मेरी योग्यता के आधार पर मुझे गाने दिए।'
-
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!












Click it and Unblock the Notifications