बॉलीवुड में एंट्री को तैयार 'अर्जुन रेड्डी', इस डेट को रिलीज होगी फिल्म 'लिगर'

Moive Liger Release Date: टॉलीवुड के धुरंधर स्टार विजय देवराकोंडा के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी आने वाली फिल्म 'लिगर' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म इस साल 9 सिंतबर 2021 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा काफी धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके हाथ में एक डंडा है और वो सिर नीचे करके चिल्ला रहे हैं। इस फिल्म से विजय की बॉलीवुड में एंट्री भी होगी।

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड में डब्यू

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड में डब्यू

करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अपने एक बड़े प्रोजेक्ट फिल्म 'लिगर' की घोषणा की थी। पुरी जगन्नाथ की ओर से फिल्म को निर्देशित किया जा रहा है। करण जौहर ने फिल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए ट्वीट में लिखा कि दुनिया भर में एक पंच पैक देखने के लिए तैयार रहे। इस फिल्म से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड में डब्यू भी होगा। फिल्म में उनके साथ अन्यया पांडे दिखाई देंगी। फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

बॉक्सर का रोल निभाते नजर आएंगे विजय

बॉक्सर का रोल निभाते नजर आएंगे विजय

फिल्म लिगर में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर का रोल निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने थाइलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। विजय और अनन्या के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी अहम किरदार में दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म का पहले नाम फाइटर रखा गया था। बाद में इसका नाम लिगर किया गया। डायरेक्ट पुरी जगन्नाथ इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। वहीं करण जौहर, अपूर्वा मेहता दोनों प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली शोहरत

फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली शोहरत

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से भारतीय सिनेमा में फेमस हुए थे। उनकी इस फिल्म की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर नजर आए थे। जिसके बाद हिंदी सिनेमा में भी उनकी फैंस फॉलोइंग बढ़ गई। विजय को उनके फैंस अब बॉलीवुड में देखने के लिए बेकरार है। वहीं अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड जगत में डेब्यू किया था। हाल ही मैं वो फिल्म 'खाली पीली' में भी नजर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+