मालदीव में छुट्टी मना रहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, बिकिनी में शॉवर लेते शेयर की हॉट तस्वीरें
मालदीव: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा वैसे तो फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं है। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। ऐसे ही अब उन्होंने शॉवर में नहाती हुई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।

मालदीव में बिकिनी अवतार
इन दिनों कृष्णा श्रॉफ मालदीव में छुट्टियों का आनंद उठा रहीं है। ऐसे में वेकेशन के हर एक पल को वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी शेयर कर रही हैं, जिसके बाद हाल ही में उन्होंने बिकिनी पहने शॉवर लेते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं हैं। फोटो शेयर करने के बाद से ही ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई। फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में 'जेन' लिखा है, जिसका मीनिंग शांति और आराम महसूस करना होता है।

समुद्र किनारे कृष्णा की मस्ती
मालदीव में वेकेशन मना रहा रही कृष्णा वहां खूब मस्ती कर रहीं हैं। वहीं उन्होंने समुद्र के किनारे भी एक फोटो शेयर की, जिसमें काफी शांत दिख रही है। इस फोटो पर उनकी दोस्त दिशा पटानी ने भी इमोजी कमेंट किया है। इसके अलावा उनके फैंस भी भरभर कर कमेंट कर रहे है। कोई उन्हें हॉट बोल रहा है, जो कोई फायर कह रहा है।

किसी एक्ट्रेस से कम नहीं कृष्णा
ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की हो, इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि बॉलीवुड की दुनिया से दूर रहने के बाद भी वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वो किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे वो उनकी लव लाइफ हो या फिर उनका हॉट फोटोशूट।

फैंस को बॉलीवुड में डेब्यू का इंतजार
भाई टाइगर श्रॉफ की तरह कृष्णा भी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती है। वो कई घंटों तक जिम में पसीना बहाती है। वहीं उनके फैंस को भी उनका बॉलीवुड में डेब्यू करने का इंतजार है, लेकिन अभी ऐसे किसी भी तरह के संकेत सामने नहीं आए है, जिससे ये कयास लगाए जा सकें कि वो फिल्मों में आ सकती है। हालांकि उनके फैंस हर बार उनको फिल्मों में देखने की बात कमेंट में दोहराते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications