महाराष्ट्र के 2 थिएटर में रिलीज हुई 'राधे', फर्स्ट डे बिके सिर्फ 84 टिकट, कमाए 6 हजार रुपए

मुंबई, जून 12 : बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद 13 मई 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 सहित देश के कुछ एक थिएटरों में रिलीज हुई थी। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के चलते सलमान खान के फैंस को फिल्म सिनेमाघरों में देखने को नसीब नहीं हुई। इस फिल्म को देश में ओटीटी प्लेटफार्म पर और विदेशों में सिनेमाघरों पर रिलीज की गई थी। हालांकि केवल त्रिपुरा के 3 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई, जिनमें 2 अगरतला और 1 धर्मनगर में थे। बाद में कोरोना की दूसरी लहर के बाद अगरतला लॉकडाउन लग गया और फिल्म एक हफ्ते में थिएटर से बाहर हो गई। अब महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में भी फिल्म राधे शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

दो थिएटर में हुई फिल्म रिलीज

दो थिएटर में हुई फिल्म रिलीज

पिछले शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की था कि वे कई स्तरों पर जिलों की ग्रेडिंग करके राज्य को अनलॉक करेंगे। जिन जिलों और नगर निगमों में सबसे कम पॉजिटिविटी दर थी, वहां शहर को अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच महाराष्ट्र के 2 थिएटरों में शुक्रवार को राधे को रिलीज किया और वो सिनेमाघर एन्जॉय मालेगांव और दूसरा खिनवासरा सिनेप्लेक्स औरंगाबाद था।

62 लोगों ने देखी फिल्म

62 लोगों ने देखी फिल्म

एन्जॉय सिनेमा सिनेमाघर में राधे के रोजाना दो शोज चलते हैं, जबकि खिनवासरा सिनेप्लेक्स में 4 शोज चल रहे हैं। जब ड्राइव इन सिनेमा एन्जॉय के ओनर से बताया कि शाम 7:30 बजे के शो में 22 लोगों ने अपनी कार में जबकि 40 लोगों ने कुर्सी पर बैठकर फिल्म का आनंद उठाया। हालांकि फिर उन्होंने खुलासा किया कि हमें रात 9:30 बजे का शो रद्द करना पड़ा क्योंकि कोई नहीं आया था। साथ ही कहा कि काश यह फिल्म सीधे ओटीटी पर नहीं आती। तब बहुत अच्छा रिस्पॉन्स होता।

4 शो में सिर्फ 22 लोग आए 'राधे' देखने

4 शो में सिर्फ 22 लोग आए 'राधे' देखने

एन्जॉय सिनेमा के मालिक ने कहा कि इससे पहले हमने जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा की स्क्रीनिंग की थी। यह सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और काफी लोग इसे देखने पहुंचे थे। दूसरी तरह औरंगाबाद के खिनवासरा सिनेप्लेक्स के मैनेजर सुहास कोटेचा ने बताया कि हमने कल 4 शो में सिर्फ 22 टिकट बेचे, लेकिन हम अभी भी फिल्म को जारी रखेंगे, क्योंकि इससे थिएटर में लोगों का आना-जाना लगा रहता हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सकता है कि हम एक दिन में 4 शो से घटाकर 2 शो कर दें, लेकिन थिएटर बंद नहीं रखेंगे।

अब तक कुल 69,267 का रहा कलेक्शन

अब तक कुल 69,267 का रहा कलेक्शन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक औरंगाबाद के सिनेमाघर में कुल कलेक्शन 2420 रुपए का किया गया। वहीं मालेगांव के ड्राइव इन थिएटर में कलेक्शन 3598 रुपए की रहा। तो ऐसे सलमान की फिल्म राधे का कुल कलेक्शन 6018 रुपए रहा। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार एक हफ्ते में त्रिपुरा के 3 थिएटर से 63,248 रुपए की कमाई करी थी। वहीं कल यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दो सिनेमाघरों को मिलाकर अब तक कुल 69,267 कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+