Father's Day पर रिया चक्रवर्ती का स्पेशल नोट, बुरे वक्त का जिक्र करते हुए खुद को बताया फौजी की बेटी

मुंबई, जून 20: सभी लोग आज फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में इस दिन सभी लोग अपने पिता को स्पेशल फील करा रहे हैं। आम से लेकर खास तक हर किसी ने कुछ ना कुछ अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर बातें शेयर की हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने भी अपने पापा के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए अपने मुश्किल दिनों का जिक्र करते हुए पिता के लिए बेहद खास बात लिखी है।

पापा के साथ रिया की पुरानी तस्वीर

पापा के साथ रिया की पुरानी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने रविवार को अपने पापा के लिए फादर्स डे पर स्पेशल नोट लिखा। पोस्ट में रिया ने पापा के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद सामने किए बुरे दौर का जिक्र किया। फोटो में रिया के पिता बचपन में उनको गोद में पकड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर होली के रंग लगे हैं। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने खुद को फौजी की बेटी लिखा और उस मुश्किल वक्त का जिक्र करते हुए अफसोस जताया।

आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा

आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा

पापा के साथ नन्ही रिया की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे! आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा मिष्टी। इसके साथ ही उन्होंने #faujikibeti भी लिखा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल हो चुका है। उनके निधन के बाद से रिया अचानक सुर्खियों में आ गईं थीं। ऐसे में पिछले एक सालों से वो काफी बुरे वक्त से गुजर रही हैं।

सुशांत की मौत के बाद विवादों में घिर गईं थी रिया

सुशांत की मौत के बाद विवादों में घिर गईं थी रिया

बता दें कि रिया चक्रवर्ती पिछले साल अपने प्रेमी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद विवादों में घिर गई थीं। सुशांत के पिता ने रिया को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। परिवार ने रिया पर पैसे का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि सुशांत केस अभी तक नहीं सुलझा है, लेकिन वो इस केस को लेकर पिता के साथ काफी इमोशनल लग रही हैं।

रिया के पापा से भी हुई थी पूछताछ

रिया के पापा से भी हुई थी पूछताछ

रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया था। रिया के पिता और मां को भी पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया गया था। जैसे ही मीडिया उनके घर पहुंची, रिया ने एक वीडियो साझा किया कि कैसे पपराजी उसके पिता को परेशान कर रही थी। रिया ने उस वीडियो में बताया था कि कैसे रिटायर सेना अधिकारी इंद्रजीत चक्रवर्ती जो उनके पापा हैं। उनको मीडिया ने घेरा हुआ था और घर से बाहर भी नहीं निकलने दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+