'राम तेरी गंगा मैली' की बोल्ड एक्ट्रेस मंदाकिनी फिर से वापसी को तैयार, अब पहचान पाना भी मुश्किल

मुंबई, 17 जुलाई: राज कपूर की साल 1985 रिलीज होने वाली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी आखिरकार दो दशकों के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस मौजूदा वक्त में कई स्क्रिप्ट को पढ़ रहीं हैं और जल्द ही फाइनल करेगी कि कौन से प्रोजेक्ट के साथ अपनी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करना पसंद करेंगी। मंदाकिनी की आखिरी फिल्म बंगाली में थी, जिसका टाइटल 'अमर प्रेम' था, जो साल 2002 में रिलीज हुई थी।

Recommended Video

    'राम तेरी गंगा मैली' की बोल्ड एक्ट्रेस मंदाकिनी फिर से वापसी को तैयार, अब पहचान पाना भी मुश्किल
    फिर से वापसी को तैयार मंदाकिनी

    फिर से वापसी को तैयार मंदाकिनी

    TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मंदाकिनी निश्चित रूप से वापसी की तैयारी कर रहीं हैं। इस वक्त वो कई स्क्रिप्ट पढ़ रहीं हैं। एक्ट्रेस कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन वो सेंटर कैरेक्टर निभाने की मांग कर रही हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस मंदाकिनी के भाई भानु ने ही उन्हें एक्टिंग में वापसी के लिए राजी किया था। बकौल भानु 'जब वह कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों में गई थी तो मैंने देखा कि उनकी अभी भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि उन्हें फिर से एक्टिंग करियर को शुरू करें।

     'छोटी सरदानी' में रोल किया था ऑफर

    'छोटी सरदानी' में रोल किया था ऑफर

    जानकारी के मुताबिक मंदाकिनी को 'छोटी सरदानी' टीवी सीरियल में रोल ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने इस भूमिका के लिए अनीता राज का नाम सुझाया था। एक्ट्रेस के मैनेजर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि मंदाकिनी ने मीडिया के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई हैं, क्योंकि अभी वह अपने कमबैक प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान फोकस कर रहीं हैं। वो बॉलीवुड में वापसी के लिए अपना बेस्ट प्रोजक्ट चुनना चाहतीं हैं।

    साल 2002 में आई थीं लास्ट बार नजर

    साल 2002 में आई थीं लास्ट बार नजर

    अपने ग्लैमरस लुक से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी पिछले काफी समय से सिल्वर से दूर हैं। बता दें कि मंदाकिनी की आखिरी बार बंगाली फिल्म 'अमर प्रेम' में देखा गया था, जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। 17 साल के करियर में एक्ट्रेस ने 48 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों के अलावा कुछ तेलुगु फिल्मों में भी एक्टिंग की है।

    कई हिट फिल्मों में किया काम

    कई हिट फिल्मों में किया काम

    बता दें कि मंदाकिनी ने एक पूर्व बौद्ध भिक्षु, डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की थी। फिर वो तिब्बती योग के लिए अपना समय समर्पित करते हुए दलाई लामा की अनुयायी बन गई। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 50 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। 1980 और 90 के दशक की शुरुआत में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में एक बन गईं थी। वह 'तेजाब', 'लोहा', 'आखिरी बाजी' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+