Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर सोशल मीडिया पर छाईं 'एक्सप्रेशन क्वीन' प्रिया प्रकाश, एक और VIDEO हुआ वायरल

Bollywood Hindi News: कुछ सालों पहले सोशल मीडिया पर एक फिल्म का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक लड़की लड़के के लिए बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशंस देती है। पहले तो उस चेहरे को कोई नहीं पहचानता था, लेकिन बाद में वो लड़की सुपरस्टार बन गई। जी, हां हम बात कर रहे हैं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर की। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'मनवा लागे' पर दिया एक्सप्रेशन

'मनवा लागे' पर दिया एक्सप्रेशन

प्रिया इस वीडियो में पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर की आउटफिट पहनी है। साथ ही उसके ऊपर बिंदी लगाई हुई है। वीडियो में प्रिया अरिजीत सिंह और श्रेया घोसाल के फेमस सॉन्ग 'मनवा लागे' पर फेशियल एक्सप्रेशन देती हैं। जिसको उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अपलोड करते हुए प्रिया ने कैप्शन में सिर्फ दिल वाला इमोजी बनाया है।

9 लाख से ज्यादा व्यूज

9 लाख से ज्यादा व्यूज

प्रिया प्रकाश के सोशल मीडिया पर करीब 70 लाख फैन्स हैं। इसके अलावा वो सिर्फ 99 लोगों को फॉलो करती हैं। उनका ये खूबसूरत एक्सप्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। साथ ही उनके फैन्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। पिछले 20 घंटे में इस वीडियो पर करीब साढ़े 9 लाख व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा 1.36 लाख लोगों ने इसे लाइक किया। प्रिया वक्त-वक्त पर अपने फैन्स के लिए रील वीडियो बनाती रहती हैं।

21 साल की उम्र में किया कमाल

प्रिया का जन्म केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था। बी. कॉम की पढ़ाई के बाद उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। सबसे पहले उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' आई। जिसका गाना 'मानिका मलयारा पूवी' काफी हिट हुआ। इसी गाने के 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें प्रिया अपनी भौंहों और आंखों से इशारा करती हैं। वैसे तो प्रिया एक सामान्य परिवार से आती हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में काफी प्रसिद्धी पा ली है। प्रिया के पास एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग और सिंगिंग के भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+