'उम्र का लिहाज करो, शॉर्ट्स नहीं साड़ी पहनो', गुलजार साहब से मिलने पहुंची नीना गुप्ता हुईं ट्रोल
नई दिल्ली, 26 जून: एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' को लॉन्च किया था। जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। इसके बाद से वो सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में अपनी किताब के प्रमोशन के लिए वो मशहूर गीतकर गुलजार साहब के घर पहुंचीं, लेकिन उनको अब इस मुलाकात के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

शॉर्ट्स पहनकर पहुंचीं
दरअसल कई बड़ी हस्तियों ने नीना की किताब पढ़कर उसकी तारीफ की। वो चाहती थीं कि गुलजार साहब भी उनकी किताब पढ़ें और उस पर अपनी प्रतिक्रिया दें। इसी वजह से वो अपनी आत्मकथा की एक कॉपी लेकर उनके घर पहुंचीं। इस दौरान नीना ब्लू-व्हाइट रंग के शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आईं, जबकि गुलजार सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। वैसे नीना किताब गिफ्ट करके वापस लौट गईं, लेकिन उनके पहनावे के लिए अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

क्या कह रहे लोग?
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि नीना गुलजार साहब से मिलने गई थीं, ऐसे में उनको कम से कम ढंग के कपड़े पहन लेने चाहिए थे, जबकि एक दूसरे यूजर ने उनको साड़ी पहनने की सलाह दी। तीसरे यूजर ने वेस्टर्न कल्चर को खराब बताते हुए कहा कि ये सब सही नहीं है। नीना भारतीय हैं ऐसे में उनको अपनी उम्र का लिहाज कर लेना चाहिए था। हालांकि नीना ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अकेले पाला बच्ची को
नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया कि वो पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचडर्स के साथ रिलेशन में थीं। इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो गईं। वैसे तो उनके पास शादी के कई सारे ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने सिंगल मदर बनकर बेटी की परवरिश करने की सोची। जब बेटी बड़ी हो गई तो उन्होंने विवेक मेहरा से शादी की। नीना के मुताबिक वो नहीं चाहती थीं कि लोगों को ये लगे कि वो बेटी को पिता का नाम और पैसा देने के लिए शादी कर रही हैं। जिस वजह से उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अकेले रहने का फैसला किया था।












Click it and Unblock the Notifications