मुंबई में लॉकडाउन के बीच इवनिंग वॉक कर रहे Naseeruddin Shah को पुलिस ने रोका, लेना पड़ा यूटर्न
मुंबई, जून 03: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में एक्टर मुंबई शहर के आम लोगों की तरह हफ्ते में कम से कम दो या तीन बार इवनिंग वॉक के लिए निकले हैं, लेकिन हाल ही में इवनिंग वॉक के लिए निकले एक्टर को वापस घर लौटना पड़ा। कोरोना के मद्देनजर मुंबई में जारी लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच पुलिस ने नसीरुद्दीन शाह को वापस घर जाने के लिए कहा।

नसीरुद्दीन शाह ने लिया यूटर्न
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जब नसीरुद्दीन शाह बुधवार को शाम की सैर के लिए निकले तो मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें बाहर जाने और कोरोना से बचने की हिदायत दी, जिसके बाद अभिनेता ने यूटर्न ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के बताने और प्रोटोकॉल की पालना का हवाले देने के बाद नसीरुद्दीन शाह बिना किसी झिझक के वापस घर की तरफ मुड़ गए।

बुधवार को शाम की घटना
रिपोर्ट के मुताबिक पपराजी ने दिग्गज अभिनेता को पाली हिल पर चलते हुए देखा। शाह को सफेद शर्ट और भूरे रंग के जूते के साथ स्काई ब्लू पैंट पहने हुए देखा गया था। अभिनेता ने भूरे रंग की टोपी पहनी थी और पूरी तरह फिट दिख रहे थे। इस दौरान शहर की सड़कों पर घूमते हुए नसीरुद्दीन शाह की फोटो भी क्लिक की। बता दें कि वो अक्सर शाम की सैर के दौरान पापराजी से बचते हुए और अपनी हेल्थ को ध्यान रखते हुए वॉक पर निकलते हैं।
Recommended Video

अपनी पत्नी के साथ भी आते हैं नजर
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल उन्हें अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह के साथ लॉकडाउन के दौरान इवनिंग वॉक पर देखा गया था। नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह मुंबई के बांद्रा में रहते हैं। इस जोड़े को अक्सर कार्टर रोड सैरगाह पर देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications