कोरोना से रिकवर होने बाद Gym में वापस लौटीं कैटरीना कैफ, कहा- काफी सब्र रखना पड़ा
मुंबई, जून 13: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। हालांकि अब वो कोरोना से रिकवर हो चुकी हैं। कैटरीना इस साल अप्रैल में कोविड-19 को हरा कर फिर से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लौट आईं हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि वो फिर से वर्कआउट पर लौट चुकी हैं, लेकिन इसके लिए काफी सब्र रखना पड़ा।

एक्सरसाइज रूटीन पर लौटीं कैटरीना
कोरोना की दूसरी लहर में आम आदमी से लेकर बड़ी से बड़ी हस्तियां भी इस वायरस की चपेट में आ गई थी। यहां तक की बॉलीवुड के कई एक्टर ने कोरोना संक्रमित होने की खबर साझा की। इन्हीं में से एक कैटरीना कैफ भी थी, जिन्होंने 17 अप्रैल को कोविड-19 के लिए टेस्ट की निगेटिव होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी। अब कैटरीना पूरी तरह से स्वस्थ्य है और अपने एक्सरसाइज रूटीन पर भी वापस लौट चुकी हैं।

एक बार फिर पहले जैसा रूटीन
एक दिन पहले यानी शनिवार को कैटरीना कैफ इस बारे में अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बताया कि कोविड से रिकवर होने के बाद फिर से वर्कआउट को पहले की तरह रूटीन में लाने के लिए काफी धैर्य रखना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आपको अपनी गति से चलना होगा और अपने शरीर की सुननी होगी। आपके पास अच्छे दिन हैं और फिर दिन जब आप फिर से थकावट महसूस करते हैं। स्लो स्पीड से चलना और अपनी बॉडी पर भरोसा करना और खुद को समय देना। स्टेप बाय स्टेप।

अक्षय के साथ 'सूर्यवंशी' में आएंगी नजर
आपको बता दें कि अभिनेत्री ने 6 अप्रैल को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को लास्ट टाइम साल 2019 में 'भारत' में सलमान खान के साथ देखा गया था। अब वो जल्द सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में स्क्रीन शेयर करतीं नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications