दिलीप कुमार की हालत अब स्थिर, डॉक्टरों ने बताया कब होंगे डिस्चार्ज

मुंबई, 9 जून: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार की रविवार को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनको मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरुआती जांच में उनके फेफड़ों में दिक्कत पाई गई। इसके अलावा 98 साल के होने की वजह से उनको उम्र संबंधित भी कुछ तकलीफे हैं। हालांकि अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर बताई जा रही है। साथ ही अगले कुछ ही दिनों में उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Recommended Video

    Dilip Kumar Health Update: Dilip Kumar की हालत स्थिर, जल्द होंगे Discharge | वनइंडिया हिंदी
    दिलीप कुमार

    मामले में चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जलील पारकर ने बताया कि उनको नॉन कोविड यूनिट में रखा गया है। जांच में पता चला कि दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्लूरल इफ्यूजन है, जिसके चलते फेफड़ों के पास द्रव भर गया है। इसी वजह से उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों की टीम बुधवार को उस द्रव को बाहर निकालने के बारे में फैसला लेगी। फिलहाल अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही और ऑक्सीजन लेवल भी ठीक हो गया है। डॉ. जलील ने उम्मीद जताई की अगले तीन-चार दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

    वहीं दो दिन पहले दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लोगों को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि मेरे पति, मेरे कोहिनूर, हमारे दिलीप कुमार साहब की सेहत स्थिर है और डॉक्टरों ने मुझे आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

    मौत की उड़ी थी अफवाह
    आपको बता दें कि जब दिलीप कुमार की तबीयत खराब हुई तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर फैला दी। इसके बाद से कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिलीप साहब के परिवार को फोन किया। बाद में उनके परिजनों ने खुद मीडिया से संपर्क करके इस अफवाह की सच्चाई बताई। तब से लगातार उनके हेल्थ का अपडेट दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+