Bigg Boss फेम अर्शी खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस से कहा दुआ कीजिए

मुंबई, अप्रैल 21: कोरोना की दूसरी लहर और घातक होती जा रही है। थोड़ी सी लापरवाही में वायरस तुरंत अपनी चपेट में ले रहा है। अब बिग बॉस फेम अर्शी खान भी इन वायरस की गिरफ्त में आ चुकीं हैं। अर्शी खान ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अर्शी ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट 19 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है।

 arshi khan corona positive

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो रहा है। क्या आम और क्या खास सब इनकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड में भी कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। बड़े स्टार्स के लेकर छोटे एक्टर सब कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इसके बाद अब टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-14 में हाल ही नजर आईं अर्शी खान कोरोना पॉजिटिव आई है, संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है।

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अर्शी खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे एयरपोर्ट के अधिकारियों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मिली है, जो 19 अप्रैल की थी। मैं कोरोना पॉजिटिव आई हूं। कल से हल्के लक्षणों का भी सामना कर रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। साथ ही सुरक्षित रहने के साथ दुआओं की गुजारिश की है। वहीं अगर अर्शी खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका भी एक 'स्वयंवर' शो आने वाला है। इसके अलावा वो एक म्यूजिक वीडियो में भी जल्द ही नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+