अर्जुन रामपाल को कंगना की तारीफ करना पड़ा भारी, यूजर्स ने सुना दी खरी-खरी
मुंबई, 19 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' में कंगना रानौत के साथ नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म के लिए अपना शूट पूरा कर लिया है। फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है, जिसके बाद अर्जुन ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक फोटो को क्रॉप करते हुए लगाया है। हालांकि उस फोटो को अधूरी दिखाने के पीछे की वजह भी उन्होंने बताई हैं, लेकिन अर्जुन के इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने ऐसे भी कमेंट किए, जो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगे।

अर्जुन ने अपना और कंगना का लुक छिपाया
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों बुडापेस्ट में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'धाकड़' के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अर्जुन रामपाल भी दिखाई देंगे। हालांकि अर्जुन ने अपना शूट पूरा कर लिया है, जिसके बाद उन्होंने फिल्म की टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें पहली तस्वीर कंगना और अर्जुन रामपाल की हैं, इस फोटो में दोनों का लुक छिपाया हुआ है, जिसको लेकर एक्टर ने माफी मांगते हुए बताया कि दोनों का लुक रिवील नहीं करने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।

शूट पूरा करने के बाद शेयर की तस्वीरें
इसके अलावा दोनों की एक सिंपल फोटो भी शेयर की। अपने पोस्ट पर कैप्शन में उन्होंने लिखा कि फिल्म 'धाकड़' के लिए मेरा शूट पूरा हो गया है। अब में अचानक खालीपन महसूस कर रहा हूं, ऐसा तब होता है जब आप कुछ ऐसा खत्म करते हैं, जो आपके बहुत करीब है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की टीम, क्रू और उससे जुड़ी यादों को सबसे खास बताया। वहीं यह भी कहा कि माफ करें सेट से कंगना के साथ उनके लुक की तस्वीर क्रॉप करनी पड़ी, क्योंकि वास्तव में अभी तक मेरे लुक का खुलासा नहीं किया जा सका।

कंगना रनौत की अर्जुन ने की तारीफ
इसके साथ ही अर्जुन रामपाल ने बताया कि उन्हें कंगना रनौत के साथ काम करके काफी अच्छा महसूस हुआ। वहीं फिल्म में एक्शन देख रही कोरियाई टीम को शानदार काम के लिए शुक्रिया कहा। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस ने अपना जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा कि अब मैं और इस फिल्म का इंतजार नहीं कर सकता हूं। मैं दोनों की केमिस्ट्री को महसूस कर सकता हूं। ब्लॉकबस्टर!!! तो वहीं एक और फैन ने कमेंट किया कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

विलेन की भूमिका में अर्जुन रामपाल
वहीं कुछ यूजर के कमेंट्स अर्जुन को रास नहीं आएंगे। एक यूजर ने कंगना के बारे में रिएक्शन देते हुए लिखा कि ब्रो, बच के रहना कही तु्म्हारी भी ऋतिक जैसी हालत ने कर दें। बता दें कि फिल्म 'धाकड़' में कंगना लीड रोल में हैं, जबकि अर्जुन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि की भूमिका निभा रही हैं। वहीं इस फिल्म की रिलीजिंग डेट अक्टूबर 2021 हैं।












Click it and Unblock the Notifications