विद्या बालन ने अपनी पहली सैलेरी का किया खुलासा, आपका भी अंदाजा हो जाएगा फेल!

मुंबई, जून 16: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अपने अभिनय के दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ने वाली विद्या ने अपनी पहली सैलेरी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अपनी आने वाली फिल्म 'शेरनी' की रिलीजिंग का इंतजार कर रही विद्या बालन ने अपनी पहली तनख्वाह और जॉब के बारे में खुलकर बात की हैं। विद्या के इस खुलासे के बाद उनके फैंस हैरान है कि आखिर कैसे इतनी फेमस एक्ट्रेस को इतनी कम सैलेरी में काम करना पड़ा था।

प्रमोशनल कैम्पेन के लिए मिली पहली सैलेरी

प्रमोशनल कैम्पेन के लिए मिली पहली सैलेरी

दरअसल, इन दिनों विद्या बालन की नई फिल्म 'शेरनी' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 18 जून को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर विद्या बालन इन दिनों इंटरव्यूज में बिजी है। ऐसे ही एक इंटरव्यू में विद्या ने अपने करियर की शुरुआत की चीजों के बारे में खुलकर बात की। जूम को दिए अपने एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने खुलासा किया कि उन्हें जो पहली सैलेरी मिली वह किसी फिल्म या शो के लिए नहीं थी, बल्कि प्रमोशनल कैम्पेन के लिए मिली थी।

पेड़ के पास खड़ा होकर करनी थी स्माइल

पेड़ के पास खड़ा होकर करनी थी स्माइल

जैसा कि उनके फैंस जानते है कि विद्या बालन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1995 में एकता कपूर के कॉमेडी शो 'हम पांच' से की थी। हालांकि, उन्होंने बहुत पहले काम करना शुरू कर दिया था। विद्या ने अपने इंटरव्यू में बताया कि स्टेट टूरिज्म कैंपेन के लिए उनको पहली फीस के रूप में सिर्फ 500 रुपए मिले थे। बकौल विद्या हम चार लोग थे, मेरी बहन, मैं, कजिन और एक फ्रेंड था। चारों को 500-500 रुपए मिले थे। शेरनी स्टार विद्या ने बताया कि उन्हें प्रिंट कैम्पेन के लिए बस एक पेड़ के बगल में खड़ा होकर पोज देना था और स्माइल करना था।

स्टेट टूरिज्म कैंपेन के लिए मिले 500 रुपए

स्टेट टूरिज्म कैंपेन के लिए मिले 500 रुपए

इसके अलावा विद्या बालन ने बताया कि वो अपने पहले टीवी ऑडिशन के लिए अपनी मां और बहन के साथ गई थी। उस शो का नाम ला बेला था, वो कभी टेलीकास्ट नहीं हो सका। बता दें कि विद्या को लास्ट टाइम फिल्म 'शकुंतला देवी' में देखा गया था। वहीं अब वो जल्द ही अमित मसुरकर की 'शेरनी' में नजर आएंगी। फिल्म में वो एक वन अधिकारी विद्या विन्सेंट की मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+