एक्ट्रेस वाणी कपूर ने पर्पल एंड व्हाइट बिकिनी में ढाया कहर, पूल के किनारे दिए सबसे बोल्ड पोज
मुंबई, जून 07: साल 2013 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके फैंस की संख्या में लाखों में है। अब एक बार फिर वाणी कपूर ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इस बार उन्होंने पर्पल टॉप और वाइट बिकिनी बॉटम में अपना जलवा बिखेरा है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बिकिनी में वाणी कपूर का हॉट अंदाज
हाल में शेयर की गई फोटो में वाणी कपूर पर्पल टॉप और व्हाइट बॉटम्स के साथ बेमेल बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। उनकी फोटो एक पानी के तालाब के किनारे है, जिसमें वो काफी दिलकश अंदाज बयां कर रही है। बिकिनी पिक में वो काफी हॉट और स्टनिंग लग रही है। साथ ही पीछे का बैंकग्राउंड काफी हरियाली से भरा हुआ है। वाणी कपूर की शेयर की गई पिक में देखा जा सकता है कि वो अपने बालों को झटकार रही हैं। इस फोटो में उन्होंने कोई मेकअप भी नहीं किया है।

फोटो के साथ वाणी का कैप्शन
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने इंस्टा अकाउंट पर उन्होंने एक साथ कई फोटो शेयर की है, पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि आखिरकार यह केवल एक चीज है जो हम सभी में समान है। आइए कोशिश करें और इसे रखें कि हमें यह कैसे मिला स्वस्थ और खुश। #विश्व पर्यावरण दिवस।

'शुद्ध देशी रोमांस' से बॉलीवुड में एंट्री
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब वाणी कपूर ने अपने हॉट और ग्लैमरस अवतार दिखाया हो। वाणी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी कई ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर छा जाती हैं। बता दें कि उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'शुद्ध देशी रोमांस' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। आज वाणी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीब 7 साल के करीब हो गए हैं।

3 फिल्मों में नजर आएंगी वाणी कपूर
वहीं अगर एक्ट्रेस वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको लास्ट टाइम सिद्धार्थ आनंद की 'वॉर' में देखा गया था, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। वहीं इस साल उनकी अक्षय कुमार की बेलबॉटम, रणबीर कपूर की शमशेरा और आयुष्मान खुराना की चंडीगढ़ करें आशिकी तीन फिल्म आएगी।












Click it and Unblock the Notifications