एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इन सुपरहिट फिल्मों में किया था काम

मुंबई, मई 16: कोरोना की दूसरी लहर ने देश की कई बड़ी हस्तियों के परिवार के सदस्यों को छीन लिया है। इस बीच एक्ट्रेस सुधा चंद्रन पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके प‍िता और एक्टर केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। केडी चंद्रन को रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी सांसें टूट गई। वह 86 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

actress Sudha Chandrans

सुधा चंद्रन ने बताया था कि उनके पिता डिमेंशिया (भूलने की बीमारी ) से पीड़ित थे। उन्हें 12 मई को मुंबई के जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज यानी 16 मई को सुबह 10 बजे दिग्गज अभिनेता ने अंतिम सांस ली।

एक्टर केडी चंद्रन को हम हैं राही प्यार के, चाइना गेट, जुनून पुकार, कॉल, मैं माधुरी दीक्षित बनाना चाहती हूं!, जब प्यार किसी होता है, तेरे मेरे सपने, हर दिल जो प्यार करेगा, कोई... मिल गया जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीवी शोज में भी काम किया था।

वहीं सुधा चंद्रन एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी, बॉलीवुड, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी सीरियल में भी नजर आती हैं। वह एक कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। वो टीवी शो कहीं किसी रोज सीरियल में रमोला सिकंद, नागिन सीरियल में यामिनी के किरदार से काफी फेमस हुई हैं। सुधा आखिरी बार साल 2006 में फिल्म 'मालामाल वीकली' में नजर आई थीं। सुधा चंद्रन रियलिटी डांस सीरीज झलक दिखला जा की कंटेस्टेंट थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+