'आप हमेशा गर्भवती रहती हैं...' बेबी बंप की फोटो पर यूजर ने पूछा लीजा हेडन से सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

मुंबई, जून 12: फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत के साथ नजर आईं एक्ट्रेस लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। लीजा हेडन और उनके पति डिनो लालवानी जो एक बिजनेसमैन है, उनके दो बच्चे जैक और लियो पहले से हैं। इस बीच एक्ट्रेस तीसरे बच्चे की खुशखबरी कई बार सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। वहीं इसके साथ ही बेबी बंप की फोटो भी कई दफा शेयर कर चुकी हैं। हालांकि जब भी प्रेग्नेंसी की बात आती है तो लीजा हेडन से बेहतर इसे कोई नहीं कर सकता। लीजा हेडन अक्सर अपने प्रेग्नेंसी शूट से कमाल की तस्वीरें पोस्ट करती हैं, लेकिन इस बीच उन्हें एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की।

यूजर ने की लीजा को ट्रोल करने की कोशिश

यूजर ने की लीजा को ट्रोल करने की कोशिश

हाल ही में लीजा ने हार्पर बाजार, भारत के साथ एक शूट से तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। फोटो में लीजा को सर्फिंग बोर्ड पर बैठकर पानी का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह एक कमेंट है, जिसमें लिखा है कि ऐसा लगता है कि आप हर समय गर्भवती रहती हैं !! क्या आप गर्भवती होना पसंद करती हैं? जिस पर लीजा ने काफी शांति से जवाब देते हुए कहा, हां, मुझे अच्छा लगता है, यह बहुत खास समय होता है। लेकिन अब और नहीं। अब मुझे डिलीवरी के बाद की जिंदगी का इंतजार है।

 22 जून तक डिलीवरी होने की संभावना

22 जून तक डिलीवरी होने की संभावना

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि आपसे सुनकर बहुत अच्छा लगा, लिसा। आपके पास एक शानदार शरीर है। मुझे आपकी गर्भावस्था की तस्वीरें बहुत पसंद हैं! आपको शुभकामनाएं! अपना ख्याल रखें, सुरक्षित रहें। हाल ही में एक इंटरव्यू ने लीजा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी ड्यू डेट का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो जल्द तीसरी बार मां बनने वाली हैं। साथ ही उन्होंने डिलीवरी 22 जून तक होने की संभावना भी जताई थी।

कई बड़ी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

कई बड़ी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

आपको बता दें कि लिसा ने 2008 में एक मॉडल के रूप में शुरुआत की और एक फैशन डिजाइनर बन गईं। बाद में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की। एक्ट्रेस 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' की होस्ट और हेड जज भी रह चुकी हैं। लीजा ने 2016 में डिनो लालवानी से शादी की थी। वहीं फिल्मों की बात करें तो लीजा 'ऐ दिल है मुश्किल', 'क्वीन', 'हाउसफुल 3', 'रास्कल्स', 'द शौकीन्स' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+