फिर कार्तिक आर्यन को लगा तगड़ा झटका, 'दोस्ताना 2', 'फ्रेडी' के बाद एक और बड़ी फिल्म से OUT!
मुंबई, मई 31: बॉलीवुड में फिल्मों से किसी स्टार को साइड करना या फिर किसी एक्ट्रेस को रिप्लेस करना आम बात है, लेकिन जब एक साथ-साथ तीन फिल्मों के प्रोजेक्ट से किसी एक्टर को दरकिनार कर दिया जाए तो उसे क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ आज कल फिल्मी दुनिया में अपने कम समय में ज्यादा पहचान बनाने वाले चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ हो रहा है। पहले कार्तिक को 'दोस्ताना 2' छोड़नी पड़ी फिर उसके बाद 'फ्रेडी' अब एक और फिल्म से वो बाहर हो गए हैं।

एक और बड़ी फिल्म से कार्तिक आउट!
लगता है इन दिनों कार्तिक आर्यन या तो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं या फिर उनकी कुछ चीजें बिगड़ रही है। जैसा की सामने आया था कि पहले उन्होंने खुद को करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से अलग कर लिया था। उसके बाद उनको शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'फ्रेडी' से निकाल दिया गया। वहीं अब एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक और बड़ी फिल्म से कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

मेकर आनंद एल राय की फिल्म से बाहर
दरअसल, अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म मेकर आनंद एल राय के साथ एक प्रोजेक्ट पर हाई लेवल की बातचीत चल रही थी। कार्तिक ने फिल्म की कहानी पढ़ी और नरेशन भी सुना, लेकिन इससे पहले कि वो उस फिल्म को अपने हाथ में ले पाते चीजें अलग हो गईं। अब बताया जा रहा है कि राय फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन और राय की एक फिल्म बनने की खबरें इस साल फरवरी में सामने आईं थी, जब एक्टर को फिल्म मेकर के मुंबई ऑफिस के बाहर देखा गया था।

असली वजह का नहीं हो पाया खुलासा
हालांकि फिल्म से कार्तिक आर्यन के बाहर होने की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्र का कहना है कि करण जौहर ने जैसे कार्तिक को अपनी फिल्म से बाहर किया था, उसका और फिल्म मेकर्स पर भी प्रभाव पड़ा है। ऐसे में अब यह कार्तिक के साथ यह तीसरी घटना होगी, जब आनंद एल राय जैसे फिल्म निर्माता के साथ काम करने से चूक गए। इसके साथ ही एक्टर को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि मेकर्स ने उनकी जगह पहले ही किसी दूसरे एक्टर को ले लिया है।

'धमाका' और 'भूल भुलैया 2' में आएंगे नजर
राय ने कार्तिक को अनटाइटल्ड गैंगस्टर फिल्म के लिए लिए चुना था, लेकिन वह अब इसका हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'फ्रेडी' से हटा दिया गया था, क्योंकि वह चाहते थे कि फिल्म साइन करने से पहले इसे मंजूरी देने के बावजूद स्क्रिप्ट को बदल दिया जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्तिक ने बाहर निकलने के बाद प्रोडक्शन हाउस को 2 करोड़ की साइनिंग अमाउंट वापस कर दी। वहीं अगर कार्तिक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो राम माधवानी की एक्शन थ्रिलर 'धमाका' में वो लीड रोल में हैं। उनके पास पाइपलाइन में 'भूल भुलैया 2' भी है।












Click it and Unblock the Notifications