क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

फिल्म डायरेक्टर ने साध्वी प्रज्ञा से कहा, 'प्लीज दाऊद-मसूद अजहर को भी श्राप दे दीजिए'

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बीजेपी में शामिल होने और भोपाल से लोकसभा के टिकट मिलने के बाद से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। खास कर अपने विवादित बयान के चलते वे बार बार घेरी जा रही हैं। मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी करार दी गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जमानत पर हैं। ऐसे में उन्हें टिकट दिए जाने का कारण बीजेपी भी विपक्ष और आम जनता के निशाने पर आ रही है। अन्य सोशल मीडिया यूजर की तरह बॉलीवुड के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी प्रज्ञा पर तंज किया है।

'क्या साध्वी प्रज्ञा दाउद इब्राहिम को श्राप दे सकती हैं'

मुंबई ताज होटल हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को श्राप देने वाले बयान के चलते घिरीं प्रज्ञा को लेकर राहुल ढोलकिया ने तंज किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट में लिखा- 'क्या साध्वी प्रज्ञा हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाउद इब्राहिम को भी श्राप दे सकती हैं प्लीज?' राहुल के इस तंज भरे ट्वीट पर जमकर शानदार कमेंट कर रहे हैं।

साध्वी प्रज्ञा ने शहीम करकरे को लेकर दिया था ये बयान

साध्वी प्रज्ञा ने शहीम करकरे को लेकर दिया था ये बयान

प्रज्ञा ने कहा था कि 'हेमंत करकरे ने मुझे मालेगांव ब्लास्ट को लेकर बहुत अधिक परेशान किया था तब मैंने उसे श्राप दिया था कि तेरा सर्वनाश होगा। इस सब के तीन महीने बाद ही हेमंत करकरे का देहांत हो गया।' प्रज्ञा अपने बयान के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है।

साध्वी प्रज्ञा पर बरसे कुमार विश्वास, बोले-चुनावी हार-जीत के लिए कुछ भी कह रहे हैं ये लोग, शर्म करोसाध्वी प्रज्ञा पर बरसे कुमार विश्वास, बोले-चुनावी हार-जीत के लिए कुछ भी कह रहे हैं ये लोग, शर्म करो

'दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा ने बताया था महिषासुर'

'दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा ने बताया था महिषासुर'

लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद से प्रज्ञा लगातार विवादित बयान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने भोपाल सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को महिषासुर बता दिया था और खुद को महिषासुर वर्धनी। इसके अलावा भी वे अकसर विवादित बयान देती रही हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Comments
English summary
bollywood director taunts sadhvi pragya, says can you please curse dawood abrahim
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X